शाहीद भगत सिंह ने नानके गांव मोरांबाली का मामला : भाजपा नेता निमिषा मेहता व लोगों ने नाराजगी जताई ,शहीद भगत सिंह की माता के नाम पर बने अस्पताल की जगह आम आदमी क्लिनिक लिखने पर

by

गढ़शंकर – आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा आजादी की लड़ाई में बलिदान करने वाले शहीदों के नाम पर बने सरकारी अस्पतालों के नाम मुहल्ला क्लिनिक व आम आदमी क्लीनिक रखने के विरोध में स्वर सुनाई देने लगे हैं। भाजपा नेता निमिषा मेहता ने कहा कि गढ़शंकर के गांव मोरांबाली यहां शहीद भगत सिंह के नानके परिवार था थे और उनकी शहादत को यादगार बनाने के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री ज्ञानी जैल सिंह ने 1973 में भगत सिंह की माँ विद्यावती को पंजाब माता का दर्जा देते हुए अस्पताल का उद्घाटन किया था लेकिन वर्तमान आम आदमी पार्टी की सरकार जोकि शहीद भगत सिंह की सोच का प्रसार करने का नाम लेकर सत्ता में आई है ने शहीद की माँ के नाम पर बने अस्पताल पर अपनी पार्टी का नाम छाप कर लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है जिसे लोग बर्दाश्त नही करेंगे। उन्होंने कहा कि पोसी में स्थानीय विधायक द्वारा अस्पताल की जगह आम आदमी क्लिनिक का उद्घाटन करने पर किया गया कड़ा विरोध सरकार की गलत नीतियों का विरोध है जो वह लोगों पर थोप रही है। निमिषा मेहता ने कहा कि आम आदमी पार्टी शहीदों की यादगारों को खत्म कर अपने नेताओं के पोस्टर लगा रही जो निंदनीय है। इस अवसर पर उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की ओर चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने अपना फैसला नहीं बदला तो वह शहीदों की याद को जिंदा रखने के लिए सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल स्कॉलरशिप Scam : ED ने 18.27 करोड़ की संपत्ति अटैच की…. जानें कैसे हुआ घोटाला?

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में हुए पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप घोटाले के मामले में ED ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 18.27 करोड़ रुपये की संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच कर दी है।  ये...
article-image
दिल्ली , पंजाब

पंजाब में सुपर सीएम हैं केजरीवाल, खुद करते हैं ट्रासंफर-पोस्टिंग: हरसिमरत कौर

नई दिल्ली ।  तकालीन सत्र में बुधवार को संसद में बोलते हुए अकाली दल सांसद हरसिमरत कौर चुनावी प्रक्रिया और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पंजाब में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में हवाई सम्पर्क विस्तार और शिमला व धर्मशाला को नियमित हवाई सेवाओं का मुख्यमंत्री ने किया आग्रह

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में हवाई सम्पर्क को सुदृढ़ करने को...
article-image
पंजाब

पंजाब के निरंतर बिगड़ रहे हालातों पर खन्ना ने की राजनाथ सिंह से चर्चा

पंजाब में अमन शान्ति स्थापना के लिए खन्ना केंद्रीय रक्षा मंत्री से की दखल देने की मांग होशियारपुर 12 अप्रैल : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से व्यक्तिगत...
Translate »
error: Content is protected !!