शिअद बसपा का गठबंधन एकजुट आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर : शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल, उनकी पत्नी सांसद हरसिमरत कौर बादल और बसपा सुप्रीमो मायावती के बीच नई दिल्ली में गुरुवार दोपहर भोज पर विशेष मुलाकात

by

चंड़ीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी का गठबंधन आगामी लोकसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ने की तैयारी में जुट गया है। वीरवार को शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल, उनकी पत्नी सांसद हरसिमरत कौर बादल और बसपा सुप्रीमो मायावती के बीच नई दिल्ली में गुरुवार दोपहर भोज पर विशेष मुलाकात हुई। इन नेताओं ने लोकसभा चुनाव में शिअद-बसपा गठबंधन की मजबूती और बेहतर तालमेल बनाए रखने पर विस्तार से बातचीत की। साथ ही, लोकसभा चुनाव में बेहतर परिणाम लाकर देश की राजनीति में बदलाव लाने पर भी सहमति बनी। मायावती के निवास स्थान पर हुई इस मुलाकात के दौरान बसपा सुप्रीमो ने कहा कि बसपा को शिअद नेताओं पर पूरा भरोसा है कि वे भी बसपा की तरह ही अपना वोट हमारी पार्टी को ट्रांसफर कराने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे ताकि गठबंधन का फायदा हो और ज्यादा से ज्यादा उम्मीदवार चुनाव जीत का अच्छा संदेश दें।
दोनों दलों के शीर्ष नेतृत्व में शुरू से ही इस बात पर आम सहमति थी कि पंजाब विधानसभा चुनाव की तरह ही आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान भी दोनों दलों के बीच पूरी एकता, एकजुटता व समन्वय हर हाल में बरकरार रहना चाहिए।
बैठक के बाद शिअद प्रमुख सुखबीर बादल ने ट्वीट कर कहा
”बसपा सुप्रीमो बहन मायावती से बातचीत करके और उनके प्रबुद्ध विचार सुनकर खुशी हुई। बहनजी से उनके घर पर मुलाकात की और पंजाब में अकाली-बसपा गठबंधन को मजबूत करने के लिए बातचीत की। जालंधर में चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में सर्वश्रेष्ठ परिणामों के लिए संयुक्त अभियान के अलावा बेहतर समन्वय पर ध्यान केंद्र किया गया।” उन्होंने दूसरे ट्वीट में लिखा- बैठक में सतीश मिश्रा भी शामिल थे। उन्होंने पंजाब और आप सरकार में किसानों, युवाओं और अनुसूचित जाति की आकांक्षाओं को पूरा करने और कानून-व्यवस्था के पतन का उल्लेख किया। लोग अकाली-बसपा गठबंधन में विश्वास करेंगे और भाजपा की नकारात्मक राजनीति के खिलाफ मतदान करने के अलावा जनविरोधी आप और कांग्रेस को खारिज करेंगे।”
उधर, मायावती ने भी ट्वीट कर कहा- ”पंजाब में शिअद-बसपा गठबंधन भरोसेमंद, जिस पर जनता की फिर से नजर। पहले कांग्रेस और अब आप सरकार के कार्यकलाप, वादाखिलाफी से जनता दु:खी। भाजपा की जुगाड़ व तोड़फोड़ वाली निगेटिव राजनीति भी लोगों को नापसंद।
शिअद के संरक्षक व पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की अच्छी सेहत के साथ उनकी लंबी उम्र की कामना। दोनों पार्टियों का गठबंधन बनाने से लेकर उसे जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने में उनकी भूमिका सराहनीय। उनका गठबंधन को आशीर्वाद पहले की तरह आज भी पूरी मजबूती से बरकरार।”

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विदेशी छात्र को हमलावरों ने दौड़ा-दौड़ा कर मारा, हालत गंभीर : गुरु काशी यूनिवर्सिटी की हो गई बड़ी घटना

बठिंडा :  विदेशी छात्र पर हमला हुआ है। हमलावरों ने छात्र को बुरी तरह से मारा है। बठिंडा के तलवंडी साबो स्थित गुरु काशी यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले विदेशी छात्र जिवेया लिरोय के साथ...
article-image
पंजाब

कुलविंदर संघा विकास मंच गढ़शंकर के अध्यक्ष बने -पार्षदों ने अपनी ही सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

गढ़शंकर, 17 नवंबर: नगर परिषद गढ़शंकर के पार्षदों ने गढ़शंकर के विकास कार्यों को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रविवार को गढ़शंकर में विकास मंच की एक बैठक हुई...
article-image
पंजाब

District Legal Services Authority to

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.4 : Neeraj Goyal, Secretary-cum-CJM of District Legal Services Authority, Hoshiarpur, announced today that under the direction of Punjab State Legal Services Authority, SAS Nagar (Mohali), and guidance of the District and Sessions...
article-image
पंजाब

भाजपा के पंजाब सुनील जाखड़ ने लोकसभा चुनाव से पहले 35 जिला प्रधानों समेत 48 पदाधिकारियों के नामों का किया एलान

लोकसभा चुनाव से  पहले  भाजपा के पंजाब प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ ने शुक्रवार को राज्य में पार्टी के 35 जिला प्रधानों समेत 48 पदाधिकारियों के नामों का एलान किया। इसके तहत केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश को...
Translate »
error: Content is protected !!