शिक्षकों को टेट की अनिवार्यता के फैसले पर सरकार क्यों है खामोश : जयराम ठाकुर

by

देश भर में राज्य सरकारें राज्य सरकारें कर रही हैं सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटिशन

पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टेट की अनिवार्यता के फैसले पर सरकार रखे अपना पक्ष

एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा देश भर में कक्षा एक से लेकर आठ तक कार्यरत शिक्षकों की नौकरी जारी रखने और पदोन्नति के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करना अनिवार्य कर दिया है। इस फैसले की वजह से प्रदेश में शिक्षण कार्य कर रहे हजारों शिक्षकों के लिए यह पात्रता परीक्षा पास करना अनिवार्य हो गई है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए देश भर के अलग-अलग राज्यों द्वारा निवेदन किया गया है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान जैसे अन्य राज्यों ने इस मामले में माननीय सुप्रीम कोर्ट के समक्ष पुनर्विचार या दाखिल कर दी है। लेकिन हिमाचल प्रदेश की सरकार अभी तक सोई है। इस बारे में सरकार ने अपना रुख तक स्पष्ट नहीं किया है। प्रदेश भर के शिक्षक समूह द्वारा इस मामले में सरकार के दखल की मांग की गई है कि अन्य प्रदेशों की तरह हिमाचल सरकार भी माननीय उच्चतम न्यायालय के फैसले पर पुनर्विचार याचिका दाखिल करें। लेकिन अभी तक हिमाचल प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग ने इस बारे में इस फैसले के खिलाफ कोई सुप्रीम कोर्ट में जाने बारे निर्णय नहीं लिया है, जिससे फैसले के दायरे में आने वाले सभी शिक्षक परेशान हैं। समय बीतता जा रहा है और सरकार खामोश है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले को आए तीन हफ्ते का समय बीत चुका है लेकिन सरकार द्वारा अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। माननीय न्यायालय के इस आदेश से शिक्षक परेशान हैं। उनकी नौकरी पर खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में माननीय न्यायालय के फैसले के परिपेक्ष में सरकार द्वारा संबंधित शिक्षकों की चिंताओं को सुनकर उसका निराकरण करें। जिसे शिक्षण कार्य प्रभावित न हो।
जयराम ठाकुर ने बताया कि माननीय सुप्रीम कोर्ट ने 1 सितंबर 2025 को अंजुमन इशात ई तालीम ट्रस्ट बनाम महाराष्ट्र सरकार और अन्य के केस में देश के सभी सेवारत शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करना अनिवार्य करने के आदेश दिए हैं। इससे शिक्षकों की नौकरी भी जा सकती हैं। जिससे देश और प्रदेश के लाखों शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं और परेशान हैं। हिमाचल प्रदेश में भी हजारों शिक्षक इससे प्रभावित हो रहे हैं। शिक्षक लंबे समय से शिक्षा के अधिकार नियम से पहले से ही सेवारत और प्रशिक्षित है। इस बारे में प्रभावित सभी राज्यों की सरकारें अपने शिक्षकों के हित में सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पेटिशन फाइल कर रही हैं। इस बारे में पूर्व भाजपा सरकार ने इन शिक्षकों को नियमित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ी थी इसके बाद इन सभी शर्तों में छूट प्रदान करते करते हुए लगभग 12 हजार शिक्षकों को नियमित किया गया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मगुरु दलाई लामा का भरोसेमेंद कुत्ता डूका रिटायर : दलाई लामा की सुरक्षा का जिम्मा अब 9 महीने के टॉमी को दिया गया

धर्मशाला : तिब्बतियों के अध्यात्मिक गुरु धर्मगुरु दलाई लामा का भरोसेमेंद कुत्ता डूका आज रिटायर हो गया। वहीं दलाई लामा की सुरक्षा का जिम्मा अब 9 महीने के टॉमी को दिया गया है। टॉमी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एडीसी मंडी निवेदिता नेगी ने देई कैलेंडर-2024 का किया विमोचन

मंडी, 9 दिसम्बर। महिला एवं बाल विकास द्वारा संचालित योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत जिला प्रशासन की पहल पर जिला में लागू किए गए देई (Daughter Empowerment Initiative) कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जीएसएसएस होबार ने जिला स्तर पर SMC पुरस्कार में मारी बाज़ी

ब्लॉक में प्रथम के बाद अब जिला स्तर पर तृतीय स्थान, विद्यालय की बड़ी उपलब्धि टीम वर्क और समर्पण का परिणाम, GSSS होबार का फिर शानदार प्रदर्शन एएम नाथ। चम्बा : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अगर कोई हमसे गलती हुई है तो क्षमा करें देवी देवता : 2023 की आपदा के बाद प्रभावी कदम उठाने की बजाय सोई रही सरकार : जयराम ठाकुर

सरकार को बयानबाजी के बजाय प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता मुख्यमंत्री राजनीति से बाहर निकले और अपनी जिम्मेदारी उठाएं क्या सुक्खू सरकार ने 2023 आपदा के लिए केंद्र से मिले पैसे आपदा प्रभावितों को...
Translate »
error: Content is protected !!