शिक्षक के प्रेरणा भरे शब्द बदल देते हैं बच्चे की जिंदगी : गंधर्वा राठौड़

by
डीसी ने उच्च विद्यालय चौकी जमवालां में 68 विद्यार्थियों को सीएसआर योजना के तहत बांटी साइकलें
एएम नाथ। हमीरपुर 28 जनवरी। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने कहा है कि किसी भी बच्चे की जिंदगी में शिक्षकों की बहुत बड़ी भूमिका होती है। शिक्षक के प्रेरणा भरे शब्द कई बार बच्चे की पूरी जिंदगी ही बदल देते हैं। इसलिए, विद्यार्थियों को नियमित रूप से शिक्षकों का मार्गदर्शन, उत्साहवर्द्धन एवं प्रोत्साहन मिलता रहना चाहिए। शिक्षक के मुख से निकले शब्द कई बार बच्चे पर माता-पिता से भी ज्यादा असर डालते हैं।
बुधवार को हमीरपुर के निकटवर्ती गांव चौकी जमवालां के राजकीय उच्च विद्यालय में कैनरा रोबेको म्युचल फंड कंपनी की ओर से कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) योजना के तहत आयोजित साइकल वितरण कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि शिक्षकों को बच्चों के सवालों से चिढ़ना नहीं चाहिए, बल्कि बच्चे का सही मार्गदर्शन करते हुए उसके हर सवाल का जवाब देना चाहिए।May be an image of one or more people, temple and text that says "Business Head, BusinessHead,CanaraRobeco Canara Robeco Asset ManagementC AssetManagementCompany, gement Company, (From Venture of Canara Bank Robeco) មានាបរ VENLE CHWW.AWALAHDST.AMAMIRPUR/H.P) SCHOOL CHOWKI JAMWALAN WDISTT.MAMIRPUR(H.P.) HAMIR G.H.S.CH HA JAMWALAN. PUR 対本"
उन्होंने कहा कि कैनरा रोबेको म्युचल फंड कंपनी ने कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व योजना के तहत सरकारी स्कूलों के बच्चों को साइकलें प्रदान करने का निर्णय लेकर बहुत ही सराहनीय पहल की है। इस कंपनी के बिजनेस प्रमुख अरुण सरीन हमीरपुर के ही निवासी हैं और यहां के बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उपायुक्त ने कहा कि आज के दौर में बच्चों की फिजिकल एक्टीविटीज काफी कम हो गई हैं। अब चौकी जमवालां स्कूल के बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ अपनी साइकल के साथ काफी अच्छी शारीरिक कसरत करेंगे, जिससे वे फिजिकली फिट होंगे। उन्होंने कैनरा रोबेको म्युचल फंड कंपनी की ओर से कुल 68 विद्यार्थियों को साइकलें प्रदान कीं।
इससे पहले, स्कूल की मुख्यध्यापक और कैनरा रोबेको म्युचल फंड कंपनी के बिजनेस प्रमुख अरुण सरीन ने उपायुक्त का स्वागत किया तथा साइकल वितरण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के शिक्षक, अरुण सरीन के परिजन और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कैसे कर सकता एक आईएएस की जांच दूसरा आईएएस ? जयराम ठाकुर ने उठाए कई सवाल भाजपा विमल नेगी की मौत को लेकर पहुंची राजभवन

एएम नाथ। शिमला। भाजपा ने विमल नेगी की मौत को लेकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने हिमाचल के राज्यपाल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अवैध इबादतगाह नहीं बर्दाश्त : हिमाचल प्रदेश में शिमला से कुल्लू तक हिंदुओं का प्रदर्शन, सड़क पर किया हनुमान चालीसा पाठ

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में अवैध इबादतगाहों के खिलाफ कई जगह प्रदर्शन हुए। इस दौरान हिंदुओं ने सड़क पर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।हिमाचल प्रदेश के संजौली मस्जिद के अवैध निर्माण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संविधान दिवस के अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने दिलाई शपथ : संविधान के प्रति श्रद्धा और निष्ठा रखने का भी आह्वान किया

चंबा,25 नवंबर : संविधान दिवस के अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान के प्रति समर्पित रहने की शपथ ली। अतिरिक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ओरेन इंटरनेशनल, सिटी सेंटर होशियारपुर में युवाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता के लिए किया गया प्रेरित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : विश्व युवा कौशल दिवस (World Youth Skills Day) के अवसर पर ओरेन इंटरनेशनल, सिटी सेंटर होशियारपुर में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को कौशल...
Translate »
error: Content is protected !!