शिक्षक ध्यान दें! सुबह से दोपहर तक तीन बार हाजिरी, एक गलती भारी! समय पर डिजिटल अटेंडेंस नहीं तो वेतन पर असर

by

शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए स्कूल समय के अनुसार तय किए गए अलग-अलग स्लॉट; समय पर हाजिरी नहीं लगाने पर वेतन या मानदेय पर पड़ सकता है असर

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों में शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की डिजिटल हाजिरी अब दिन में तीन बार दर्ज की जाएगी। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने वीएसके यानी स्विफ्ट चैट पोर्टल पर डिजिटल उपस्थिति दर्ज करने के लिए स्कूलों के संचालन समय के अनुसार अलग-अलग समय स्लॉट निर्धारित किए हैं। निर्धारित समय के भीतर हाजिरी दर्ज नहीं होने पर इसका असर अगले महीने के वेतन या मानदेय पर पड़ सकता है।

ग्रीष्मकालीन स्कूलों में सुबह 9 बजे से होगी पहली हाजिरी

ग्रीष्मकालीन स्कूलों में कर्मचारियों को पहली यानी चेक-इन हाजिरी सुबह 9:00 से 9:15 बजे के बीच दर्ज करनी होगी। दूसरी हाजिरी दोपहर 12:25 से 12:35 बजे और अंतिम यानी चेक-आउट हाजिरी दोपहर 3:00 से 3:10 बजे के बीच दर्ज होगी।

प्रधानाचार्यों को निर्धारित समय के करीब आधे घंटे बाद हाजिरी की रिपोर्ट निदेशालय को भेजनी होगी। इसके लिए पहली रिपोर्ट सुबह 9:45 बजे, दूसरी दोपहर 12:50 बजे और अंतिम रिपोर्ट दोपहर 3:30 बजे तक भेजनी होगी।

अत्यधिक ग्रीष्मकालीन स्कूलों के लिए अलग समय

अत्यधिक ग्रीष्मकालीन स्कूलों में डिजिटल हाजिरी का समय अलग रखा गया है। यहां पहली हाजिरी सुबह 8:00 से 8:15 बजे, दूसरी सुबह 11:25 से 11:35 बजे और तीसरी यानी चेक-आउट हाजिरी दोपहर 2:00 से 2:10 बजे के बीच दर्ज करनी होगी।

इन स्कूलों के प्रधानाचार्यों को हाजिरी की रिपोर्ट क्रमश: सुबह 8:45 बजे, 11:50 बजे और दोपहर 2:30 बजे तक निदेशालय को भेजनी होगी।

शीतकालीन स्कूलों में शाम 4 बजे तक होगी अंतिम हाजिरी

शीतकालीन स्कूलों में पहली डिजिटल हाजिरी सुबह 10:00 से 10:15 बजे, दूसरी दोपहर 1:25 से 1:35 बजे और अंतिम चेक-आउट हाजिरी शाम 4:00 से 4:10 बजे के बीच दर्ज करनी होगी।

इन स्कूलों के प्रधानाचार्यों को पहली हाजिरी की रिपोर्ट सुबह 10:45 बजे, दूसरी की दोपहर 1:50 बजे और अंतिम हाजिरी की रिपोर्ट शाम 4:30 बजे तक निदेशालय भेजनी होगी।

समय की पाबंदी जरूरी

नई व्यवस्था के तहत कर्मचारियों की उपस्थिति को डिजिटल माध्यम से दिन में तीन अलग-अलग समय पर दर्ज किया जाएगा। इससे स्कूलों में कर्मचारियों की उपस्थिति की निगरानी नियमित रूप से की जा सकेगी। निर्धारित स्लॉट में डिजिटल हाजिरी दर्ज नहीं करने वाले कर्मचारियों के वेतन या मानदेय पर कार्रवाई की संभावना जताई गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा की ग्राम पंचायत सनवाल में मनरेगा घोटाला, प्रधान-उपप्रधान सहित 8 पदाधिकारी निलंबित

पौधारोपण परियोजना के नाम पर करीब 64 लाख 3 हजार 560 रुपये की राशि के दुरुपयोग का आरोप भ्रष्टाचार के मामले ने पंचायत व्यवस्था को झकझोर कर रख दिया एएम नाथ। चम्बा :  जिला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

देहरादून में किशोरी के साथ बस स्टैंड में ही बस के अंदर पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म : पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज

देहरादून : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से देहरादून आई पंजाब की एक किशोरी के साथ आईएसबीटी में बस के अंदर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना 13 अगस्त तड़के की बताई जा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अर्की विधानसभा क्षेत्र के 71 गांव के लिए वरदान सिद्ध होगी नवगांव खड्ड पर निर्माणाधीन योजना

भ्रामक प्रचार अथवा शरारती तत्वों के बहकावे में न आने की अपील अर्की  : सोलन जिला के अर्की उपमण्डल में लगभग 06 करोड़ रुपए की लागत से नवगांव खड्ड पर निर्माणाधीन पेयजल आपूर्ति योजना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारतीय वायुसेना के चिनूक हेलीकॉप्टरों द्वारा भरमौर से करियां पहुंचे 524 श्रद्धालु

हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रयासों से भरमौर में फंसे श्रद्धालुओं को मिली निशुल्क हवाई सेवा 29 सितंबर से अब तक लगभग 8000 तीर्थ यात्रियों को मिली निशुल्क परिवहन सुविधा : मुकेश रेपसवाल एएम नाथ।...
Translate »
error: Content is protected !!