शिक्षा के ढांचे में बड़े बदलाव कर रही है प्रदेश सरकार: सुनील शर्मा बिट्टू

by
हमीरपुर 24 दिसंबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शैक्षणिक ढांचे में बहुत बड़ा बदलाव कर रही है और शीघ्र ही इसके अच्छे परिणाम सामने आएंगे। रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झगड़ियाणी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि सरकारी स्कूलों में भी प्राइमरी कक्षाओं से ही अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई आरंभ की जाएगी। इससे बच्चों का प्राइमरी स्तर से ही बेस मजबूत होगा और वे उच्च कक्षाओं में विशेषकर गणित तथा साइंस जैसे महत्वपूर्ण विषयों में बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे।
उन्होंने कहा कि प्रारंभिक एवं उच्चतर शिक्षा विभाग में क्लस्टर सिस्टम आरंभ किया गया है। इससे सरकारी स्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं एवं संसाधनों तथा शिक्षकों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित होगा तथा विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि बेसहारा बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ स्टेट का दर्जा देकर प्रदेश सरकार सभी सुविधाओं का प्रावधान कर रही है। गरीब बच्चों की उच्चतर शिक्षा के लिए ऋण सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।
सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि हिमाचल में आपदा के समय केंद्र सरकार से कोई भी मदद नहीं मिलने के बावजूद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रभावित परिवारों के लिए 4500 करोड़ रुपये का विशेष राहत पैकेज जारी करके एक मिसाल कायम की है। मुख्यमंत्री की इस दृढ़ इच्छाशक्ति और सेवाभाव के कारण ही उन्हें देश के चार सबसे मजबूत मुख्यमंत्रियों में शामिल किया गया है। पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए यह गौरव की बात है।
सुनील शर्मा ने विद्यालय में सोलर पैनल लगाने और चारदिवारी के लिए धनराशि का प्रावधान करवाने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने सराहनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कुश्ती में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाली वंशिका शर्मा और राज्य स्तरीय खेलों में भाग लेने वाले अरमान, कर्ण, मोनित, वेदांत और अन्य खिलाड़ियों को भी पुरस्कार दिए। सुनील शर्मा ने स्कूल परिसर में पौधारोपण करके पर्यावरण संरक्षण संदेश भी दिया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रताप सिंह रणौत ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और स्कूल की विभिन्न उपलब्धियों की जानकारी दी। जबकि, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उपप्रधानाचार्य डॉ. राकेश चंदेल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
समारोह में कांग्रेस के पदाधिकारी, क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि, स्कूल प्रबंधन समिति के पदाधिकारी, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के शिक्षक और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

धरेड़ में 77वें वन महोत्सव का आयोजन, विधायक किशोरी लाल ने किया पौधारोपण

पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में वनों की अहम भूमिका : किशोरी लाल एएम नाथ। बैजनाथ, 29 अगस्त। वन परिक्षेत्र बैजनाथ के अंतर्गत ग्राम पंचायत धरेड़ के कलहोली में शनिवार को 77वें वन महोत्सव का...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नर्सिंग छात्रा अंजना की मौत : गुस्साए परिजनों ने घेरा मंडी का SP ऑफिस

एएम नाथ।  मंडी :  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 23 अक्तूबर की रात को सुंदरनगर के एक निजी नर्सिंग संस्थान के हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरकर नर्सिंग छात्रा अंजना की संदिग्ध मौत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सलोह में वार्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट बच्चों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित : विद्यार्थियों के सर्वागाीण विकास के लिए अध्यापक करें विशेष प्रयास – अग्निहोत्री

पिछले 20 वर्षों में हरोली विस क्षेत्र में आया क्रांतिकारी बदलाव – उप मुख्यमंत्री ऊना, 5 जनवरी – विद्यार्थियों के सर्वागाीण विकास के लिए अध्यापक विशेष प्रयास करें ताकि प्रतिस्पर्धा के दौर में विद्यार्थी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य चुनाव-2026 के लिए प्रथम चरण का चुनावी पूर्वाभ्यास आयोजित

रोहित जसवाल।  ऊना, 13 मई। पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य चुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से आज(बुधवार) को राजकीय डिग्री कॉलेज ऊना में प्रथम चरण का चुनावी...
Translate »
error: Content is protected !!