शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकां : सुसाइड नोट के अनुसार आरोपियों के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज की जाए, जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराने की मांग

by

गढ़शंकर :1158 सहायक प्रोफेसर और लाइब्रेरियन की भर्ती को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे बेरोजगारों में से बलविंदर कौर की आत्महत्या के लिए जिमेदार शिक्षा मंत्री को सजा दिलाने और बलविंदर कौर के परिवार को न्याय दिलाने के लिए डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डीटीएफ) द्वारा किए आहवान पर स्थानीय ईकाई ने ोकॉर्ट काम्प्लेक्स के समक्ष शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका और मुख्यमंत्री को एक मांग पत्र भेजा।
डीटीएएफ नेता मुकेश कुमार और सुखदेव डानसीवाल ने कहा कि मृतक बलविंदर कौर द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट के अनुसार आरोपियों के खिलाफ तुरंत प्राथमिकी दर्ज की जाए और पूरी घटना की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराने की मांग की गई है। उन्हीनो ने कहा कि धरना-प्रदर्शन से सत्ता हासिल करने वाली सरकार का हर जायज संघर्ष के प्रति नकारात्मक और अहंकारी रवैया लगातार उजागर हो रहा है। इसके इलावा शिक्षक नेता मंजीत सिंह बंगा जरनैल सिंह, सतपाल कलेर , सतनाम सिंह पीटीआई , गुरमेल सिंह पीटीआई, जगदीप सिंह, प्रदीप कुमार, दिलावर सिंह, जगसीर सिंह, विक्रमजीत सिंह, सुखविंदर सिंह ,बलविंदर खानपुर, अजमेर सिंह,सुभाष कुमार, हरपाल सहोता, मनजिंदर कुमार, राजिंदर कुमार लाडी सुनीता रानी ने कहा कि पिछले पचास दिनों से उच्च और स्कूल शिक्षा मंत्री के पैतृक गांव गंभीरपुर में स्थायी धरने पर बैठे सहायक प्राध्यापकों के मामले में मंत्री और सरकार के अन्य प्रतिनिधियों ने कोई उचित समाधान निकालने की जगह उनसे बात करना ही बंद कर दिया है और उनसे किसी भी किस्म की बात करने से इनकार भी कर चुके हैं। इस अलोकतांत्रिक सरकारी रवैये और बेरोजगारी के कारण एक शिखिका आत्महत्या करने को मजबूर हो गई । उन्हीनो ने मांग की है कि इस मामले में बेहद असंवेदनशीलता से काम लेने वाले शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस से मुख्यमंत्री को इस्तीफा लेना चाहिए ताकि वह जांच को प्रभावित ना कर सकें। उन्होंने आत्महत्या करने वाली शिखिका के परिवार को न्याय दिलाने और संघर्षरत 1158 सहायक प्रोफेसरों से बातचीत कर मामले का उचित समाधान निकालने की भी मांग की है। उन्हीनो ने इसके साथ ही बेरोजगारों से आत्महत्या करने के बजाय संघर्ष को व्यापक और धारदार बनाने का आह्वान किया है। इस समय पेंशनर नेता बलवीर खानपुरी, हंस राज गढ़शंकर, गुरमेल सिंह, किसान नेता हरमेश ढेसी और मजदूर नेता बलदेव सिंह बड़ेसरो और परमजीत सिंह मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

घर में गाडर के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या की

गढ़शंकर -गढ़शंकर के गांव बोड़ा में एक व्यक्ति ने के चलते घर के कमरे में गाडर से फंदा लगाकर आपनी जीवन आत्महत्या कर ली। मनी कुमार(29 वर्ष) पुत्र हेम राज निवासी बोड़ा ने किसी...
article-image
पंजाब

ध्रुव चौहान का कृषि उप विषय जिला वैज्ञानिक प्रदर्शनी में द्वितीय स्थान

गढ़शंकर, 3 फरवरी :आज राजकीय उच्च विद्यालय पंडोरी बीत में मुख्य अध्यापक दिलदार सिंह की अध्यक्षता में एवं गाइड अध्यापक अनुपम कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में आरएए के अंतर्गत जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में...
article-image
पंजाब

ससुराल आकर दामाद ने की फायरिंग : गोली लगने से सास की मौत

लुधियाना। जीटीबी नगर के शांति विहार कालोनी में शनिवार दोपहर घरेलू विवाद के चलते दामाद ने ससुराल में घुसकर फायरिंग की। उसने पत्नी को निशाना बनाकर फायर किया, लेकिन सिर में गोली लगने से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लासानी शहादत को समर्पित गुरमति कार्यक्रम : चार साहिबजादों, माता गुजर कौर, शहीद हरशरण कौर और समूह सिंहों शहीदों की शहादत को समर्पित शब्द गुरमति कार्यक्रम का आयोजन

गढ़शंकर :  गढ़शंकर आनंदपुर साहिब रोड पर स्थित शहीद बाबा बंदा सिंह बहादुर गुरुद्वारा साहिब में श्री सुखमनी साहिब सेवा सोसायटी और सोशल वेलफेयर सोसाइटी गढ़शंकर ने गुरुद्वारा साहिब प्रबंधन कमेटी के सहयोग से...
Translate »
error: Content is protected !!