शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने 44 लाख की धन राशि से निर्मित अतिरिक्त विद्यालय भवन का किया लोकार्पण

by

शिक्षकों की सक्रिय भूमिका विभागीय नीतियों की सफलता का आधार

चंबा जिला के राजकीय विद्यालयों में नामांकन बेहतर, हरसंभव सहयोग करेगी सरकार : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

एएम नाथ। चंबा, 23 फरवरी : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय चंबा में 44 लाख की धन राशि से निर्मित अतिरिक्त भवन का विधिवत लोकार्पण किया।
शिक्षा मंत्री ने इस दौरान विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सुविधाओं का भी निरीक्षण किया।
रोहित ठाकुर ने इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए कहा कि विभागीय नीतियों की सफलता का आधार शिक्षक हैं।
साथ में उन्होंने यह भी कहा कि योजनाओं की धरातल पर सफलता
शिक्षकों की निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी हैं। चाहे वह राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल, सीबीएसई पाठ्यक्रम से राजकीय विद्यालयों की संबद्धता, अटल आदर्श विद्यालय, पीएम श्री या सीएम श्री योजना हो। इन सभी की सफलता शिक्षकों की सक्रिय भूमिका पर निर्भर करती है।
रोहित ठाकुर ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सभी विभागीय कर्मी भविष्य की चुनौतियों के दृष्टिगत विशेष तत्परता रखेंगे।
शिक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाल एवं कन्या चंबा का गौरवशाली इतिहास रहा है और यह संस्थान न केवल चंबा जिला बल्कि समूचे प्रदेश के प्रतिष्ठित विद्यालयों में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे शिक्षण संस्थान विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों एवं सर्वांगीण विकास का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हैं।
उन्होंने कन्या विद्यालय में प्रारंभ की गई फेसियल अटेंडेंस प्रणाली तथा अन्य नवाचारों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे प्रयास वर्तमान की आवश्यकता है।
शिक्षा मंत्री ने संसाधनों के समुचित उपयोग तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की प्राथमिकता पर बल देते हुए कहा कि जिला चंबा के राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों का नामांकन बेहतर है, यहां के विद्यालयों को सशक्त बनाने के लिए सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।
रोहित ठाकुर ने विधायक नीरज नैय्यर द्वारा चंबा विधानसभा क्षेत्र में करवाए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों और वित्तीय चुनौतियों के बावजूद क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।
शिक्षा मंत्री ने विद्यालय की छात्राओं द्वारा पारंपरिक लोक सांस्कृतिक प्रस्तुति के लिए प्रोत्साहन स्वरूप 15 हजार की धनराशि देने की भी घोषणा की।
उन्होंने इसके पश्चात राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करियां का दौरा कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विधायक नीरज नैय्यर ने इससे पहले शिक्षा मंत्री का स्वागत किया तथा राज्य सरकार द्वारा चंबा विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए विशेष प्राथमिकता को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का विशेष आभार व्यक्त किया। साथ में उन्होंने विकासात्मक परियोजनाओं सहित शिक्षा गुणवत्ता को सुदृढ़ बनाने के लिए विधानसभा क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न कार्यों का उल्लेख भी किया।
पूर्व मंत्री आशा कुमारी, पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा, सोहनलाल,
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार,उप मंडल दंडाधिकारी प्रियांशु खाती, उपनिदेशक स्कूल शिक्षा विकास महाजन, शिक्षकगण, विद्यार्थी तथा उनके अभिभावक एवं स्थानीय गण मान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सूचना आयुक्त एसएस गुलेरिया ने जागरूक किये अधिकारी : सूचना का अधिकार सरकार की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिये महत्वपूर्ण अधिनियम

पालमपुर, 22 फरवरी :- राज्य सूचना आयुक्त, एसएस गुलेरिया ने गुरुवार को संयुक्त कार्यालय परिसर पालमपुर में उपमंडल के जन सूचना अधिकारियों के साथ बैठक में सूचना के अधिकार अधिनियम और इसके प्रावधानों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय इंटर कालेज कबड्डी टूर्नामेंट का विधायक संजय रत्न ने किया शुभारंभ : युवाओं को नशे से दूर रखने में खेलों का अहम योगदान: रत्न

राकेश कुमार।  ज्वालामुखी 23 अक्तूबर। विधायक संजय रत्न ने कहा कि राज्य सरकार स्कूल तथा महाविद्यालय स्तर तक खेलों को बढ़ावा देने के लिए कारगर कदम उठा रही है ताकि युवाओं को नशे से...
हिमाचल प्रदेश

क्लीन इंडिया अभियान का शुभारंभ, सतपाल सिंह सत्ती आज करेंगे

ऊना, 30 सितंबर – आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 1 अक्तूबर को क्लीन इंडिया अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने बताया कि...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चितकारा यूनिवर्सिटी में 2 छात्राओं के लापता होने की अफवाह से हड़कंप, देर रात छात्रों का प्रदर्शन

सोशल मीडिया पर छात्राओं की मौत की खबर वायरल, यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार बोले- पूरी तरह अफवाह चितकारा यूनिवर्सिटी में रात को जुटे छात्र, CCTV फुटेज जांचने की मांग; पुलिस ने शिकायत ली हरिन्द्र सिंह निक्का।...
Translate »
error: Content is protected !!