शिक्षा मंत्री व उपायुक्त रोहड़ू के धरोटी गांव में हुई आगजनी का लिया जायजा, हर संभव सहायता का दिया आश्वासन

by

शिमला :04 सितम्बर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज धरोटी गांव तहसील टिक्कर, उप मंडल रोहड़ू में गत रात हुए भीषण अग्निकांड स्थल का दौरा कर राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की। उल्लेखनीय है कि 02 सितम्बर 2023 की रात को हुई इस घटना में 9 कच्चे घर पूरी तरह जलकर राख हो गये, जबकि 5 कच्चे घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।
इस दौरान शिक्षा मंत्री ने दुखद घटना पर खेद जताया और कहा कि प्रदेश सरकार संकट की इस घडी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना में 12 परिवार बेघर हो गए हैं और 9 परिवारों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि इन विस्थापित परिवारों के लिए रहने की व्यवस्था गांव में ही कर दी गई है। इसके अतिरिक्त, सभी प्रभावित 21 परिवारों को तत्काल राहत के तौर पर 10,000 रुपये प्रति परिवार दिये गये हैं।
आदित्य नेगी ने बताया कि 12 विस्थापित परिवारों को प्रशासन द्वारा बिस्तर, कंबल, बर्तन, रसोई सेट, तरपाल और सूखा राशन आदि सामान प्रदान किया गया है। इसके अतिरिक्त, सभी 21 परिवारों को जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से हाइजीन किट, कंबल, तरपाल आदि उपलब्ध कराए गए हैं।
इस दौरान उपमंडल दंडाधिकारी रोहड़ू सनी शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वच्छ भारत मिशन पर आयोजित बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, ग्रामीण आजीविका मिशन योजनाओं पर की चर्चा

विकास कार्याें को गुणवत्तापूर्वक व निर्धारित समय में पूरा करें: नीलम ऊना 25 फरवरी: डीआरडीए के माध्यम से संचालित विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्वक व निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाए। यह निर्देश जिला परिषद्...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री का प्रवास कार्यक्रम

ऊना, 15 नवम्बर – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शुक्रवार 17 नवम्बर को प्रातः 11 बजे हिमकैप्स कॉलेज बढ़ेड़ा में आयोजित होने वाले 70वें राज्य स्तरीय सहकारिता सप्ताह समारोह में बतौर मुख्यतिथि शिरकत करेंगे। Share     
article-image
हिमाचल प्रदेश

ओपीएस बहाली से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों का वर्तमान और भविष्य हुआ सुरक्षित – मुकेश अग्निहोत्री

कर्मचारी पूरी ईमानदारी व कर्त्तव्य निष्ठा से अपनी डयूटी का निर्वहन करें – उपमुख्यमंत्री ऊना, 21 जुलाई – ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने पर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ व न्यू पेंशन कर्मचारी महासंघ ब्लॉक हरोली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस

एएम नाथ। चम्बा (सलूणी) :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी में 24 सितंबर को राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया गया। इस आयोजन में राजकीय महाविद्यालय सलूणी के प्राचार्य डॉ. मोहिंदर कुमार सलारिया जी मुख्य...
Translate »
error: Content is protected !!