*शिक्षा सुधार समिति ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को वितरित की शिक्षण सामग्री : डीसी और उनकी धर्मपत्नी ने कार्यक्रम में की शिरकत, बच्चों को दीं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं*

by
रोहित जसवाल। ऊना, 3 अप्रैल. शिक्षा सुधार समिति, इसपुर की मासिक बैठक गुरुवार को इसपुर के ऐतिहासिक नौण मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में जिला उपायुक्त जतिन लाल और उनकी धर्मपत्नी व जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्ष प्रो. डॉ. रेणु शेरावत विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस अवसर पर समाजसेवी, संतजन तथा शिक्षा जगत से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए।
*विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री का वितरण*
बैठक के दौरान शिक्षा सुधार समिति द्वारा जिले के 32 राजकीय विद्यालयों के जरूरतमंद विद्यार्थियों को नोटबुक एवं रजिस्टर वितरित किए गए। उपायुक्त ऊना एवं उनकी धर्मपत्नी ने विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री प्रदान करते हुए उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
May be an image of 8 people, people smiling and dais
*उपायुक्त ने की समिति के कार्यों की सराहना*
इस अवसर पर उपायुक्त जतिन लाल ने शिक्षा सुधार समिति द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समिति समावेशी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रही है। इनके प्रयासों से न केवल शिक्षा का स्तर सुदृढ़ होगा, बल्कि विद्यार्थियों को बेहतर अवसर भी प्राप्त होंगे। समाज के हर वर्ग को इस नेक पहल में सहयोग देना चाहिए, जिससे शिक्षा का प्रकाश सभी तक पहुँच सके।
May be an image of 4 people, henna and wedding
*शिक्षा समाज की प्रगति की नींव – प्रो. डॉ. रेणु शेरावत*
प्रो. डॉ. रेणु शेरावत ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज की प्रगति की नींव है। यदि हम प्रत्येक बच्चे को शिक्षित कर सकें, तो एक आत्मनिर्भर और समृद्ध भविष्य का निर्माण संभव है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे मेहनत, समर्पण और अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर हों, क्योंकि सफलता का मार्ग केवल ज्ञान और परिश्रम से ही प्रशस्त होता है।
*शिक्षा सुधार योजनाओं पर हुई चर्चा*
बैठक में शिक्षा सुधार समिति के पदाधिकारी रणजीत राणा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। उन्होंने आगामी शैक्षणिक सुधार योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की और शिक्षा को अधिक सुलभ एवं प्रभावी बनाने के लिए अपने सुझाव साझा किए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनबाड़ी केन्द्रों में सफाई व्यवस्था तथा लोगों को बताया जीवन में स्वच्छता का महत्त्व

सम्पूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत ग्राम पंचायत भनोता की आंगनबाड़ी केन्द्रों में मनाया गया विश्व जल दिवस आंगनबाड़ी केन्द्रों के लाभार्थियों को दी स्वच्छ जल संग्रहण की जानकारी एएम नाथ। चम्बा : विश्व जल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के दौरान आमजन और राजनीतिक दल करें सहयोग: उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल

धर्मशाला, 24 जुलाई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जनवरी, 2024 की अर्हता तिथि के आधार पर फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण करवाया जा रहा है। इस प्रक्रिया के दौरान फोटोयुक्त मतदाता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास की राह पर शाहपुर — धारकण्डी क्षेत्र के लिए वरदान बनेगी शाहपुर–बोह सड़क : केवल सिंह पठानिया*

एएम नाथ। शाहपुर, 4 नवम्बर। शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज बासा में 18 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन शाहपुर–बोह सड़क के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हरोली विस के विकास में एसडीआरएफ प्रशिक्षण केंद्र के रूप में एक नया अध्याय जुड़ा: मुकेश अग्निहोत्री

रोहित जसवाल / एएम नाथ ।  ऊना 17 मार्च: पालकवाह में हिमाचल प्रदेश सेंटर ऑफ डिजास्टर प्रीपेयर्डनेस एण्ड रेजीलियेंस कार्यालय का संचालन हरोली विधानसभा क्षेत्र के विकास में एक नया अध्याय जुड़ा है। यह...
Translate »
error: Content is protected !!