शिमला के आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में 81,800 पौधे रोपित करने का लक्ष्य – विक्रमादित्य सिंह

by

एएम नाथ। शिमला 09 अगस्त – लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शिमला तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 187 हेक्टेयर जमीन पर 81,800 पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है जिसे पूर्ण करने के लिए स्थानीय लोगों, विशेषकर पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं तथा महिला एवं युवक मंडल के सदस्यों का सहयोग लिया जाएगा।

विक्रमादित्य सिंह आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के शामलाघाट में वन मंडल शिमला द्वारा आयोजित वन महोत्सव के अवसर पर बेहड़ा का पौधा रोपित करने के उपरांत लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिमला की सुंदरता बनाए रखने तथा पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हम सभी का दायित्व है कि हम सभी अधिक से अधिक पौधारोपण करें ताकि पर्यावरण को सुरक्षित किया जा सके। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम के दौरान पूरे प्रदेश में बहुत ज्यादा आगजनी हुई जिसमें जानमाल का काफी नुकसान हुआ है। पेड़ पौधे आग की भेंट चढ़ गए, जंगल को काफी नुकसान हुआ है। इसलिए सरकार ने निर्णय लिया कि इस बरसात में लोगों की सहभागिता से अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं जिसके लिए यह लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि आज रोपित किए गए 50 पौधों के साथ-साथ इस क्षेत्र में अभी तक लगभग 8 हज़ार देवदार, बान तथा चील के पौधों के साथ-साथ हरड़, बेहड़ा, आमला तथा जामुन इत्यादि आयुर्वेदिक पौधे रोपित किए जा चुके हैं और आने वाले समय में पौधरोपण का लक्ष्य समय रहते पूर्ण कर लिया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व विधायक
चिरंजीलाल कश्यप एवं सोहन लाल, वन मंडलाधिकारी शिमला ग्रामीण मंडल दिव्याना, एआरओ टूटू अंशुल नेगी, बीओ दिवाकर शर्मा, मनीष दीवान, संदीप कुमार, सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी एवं शामलाघाट पंचायत क्षेत्र के लोगों ने भी पौधरोपण किया।

*लोक निर्माण मंत्री ने कटेड़ गांव की सड़क मरम्मत के लिए दिए 1.50 लाख*

इससे पहले पूर्व प्रधान शामलाघाट एवं ब्लॉक कांग्रेस महिला अध्यक्ष निर्मला वर्मा की उपस्थिति में कटेड़ गांव के प्रतिनिधिमंडल ने कंडा जेल के नजदीक कैबिनेट मंत्री से मुलाकात की और कटेड गांव के लिए वर्ष 1985 में जन सहयोग से बनी लगभग 2 किलोमीटर की सड़क को लोक निर्माण विभाग के अधीन करके पक्का से चौड़ा करने का आग्रह किया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस सड़क के लिए पिछले समय 1.50 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई थी जिससे इस सड़क की मरम्मत की जानी थी। उन्होंने कटेड सड़क की मरम्मत कार्य के लिए 1.50 लाख रुपए की राशि और देने की घोषणा भी की। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि वह इस सड़क की मरम्मत जल्द पूर्ण करवा कर ग्रामवासियों को सुविधा उपलब्ध करवाएं।
-०-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज गढ़शंकर का क्षेत्रीय युवक एवं विरासत मेले में शानदार प्रदर्शन : विद्यार्थियों ने 57 श्रेणियों में से 26 पुरस्कार जीते

गढ़शंकर।  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर का पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के होशियारपुर ज़ोन-5 के क्षेत्रीय युवक एवं विरासत मेले में शानदार प्रदर्शन रहा है। डीएवी कॉलेज होशियारपुर में आयोजित क्षेत्रीय युवक एवं विरासत...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सरोत्री स्कूल को 15 लाख देने की घोषणा : आर.एस. बाली ने अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

नगरोटा बगवां, 14 जून। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने मंगलवार को नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के पुलिस कर्मियों के लिए नया आदेश : वर्दी पहनकर रील्‍स और वीडियो बनाना और उसे सोशल साइट्स पर न पोस्‍ट करें

शिमला. हिमाचल प्रदेश के पुलिस कर्मियों के लिए नया आदेश सामने आया है जिसमें साफ कहा गया है कि खाकी वर्दी पहनकर रील्‍स और वीडियो बनाना और उसे सोशल साइट्स पर न पोस्‍ट करें।...
article-image
पंजाब

पंजाब देश में सबसे अधिक वेतन देने वाले राज्यों में शामिल….हरपाल सिंह चीमा ने पूर्व की सरकारों पर भी साधा निशाना

पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पूर्ववर्ती शिरोमणि अकाली दल-भाजपा तथा कांग्रेस सरकारों की नीतियों के कारण राज्य को कर्मचारियों के वेतन आयोग के बकायों के रूप में 14,191...
Translate »
error: Content is protected !!