शिमला के भट्टाकुफर में एक पांच मंजिला भवन जमींदोज

by

एएम नाथ। शिमला : राजधानी शिमला में बीती रात से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। आज सुबह शिमला के भट्टाकुफर स्थित माठू कॉलोनी में एक पांच मंजिला भवन अचानक जमीन धंसने से पूरी तरह जमींदोज हो गया। राहत की बात यह रही कि भवन को बीती रात ही एहतियातन खाली करवा लिया गया था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, भवन के नीचे फोरलेन निर्माण कार्य के चलते लंबे समय से दरारें देखी जा रही थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य की वजह से जमीन कमजोर हो गई थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ। आज सुबह भारी बारिश के बाद भवन पूरी तरह से ध्वस्त हो गया, जिससे इसके साथ लगते अन्य भवनों को भी खतरा पैदा हो गया है।
स्थानीय लोग दहशत में हैं और कई परिवार अपने घरों को खाली करने लगे हैं। प्रभावित लोग प्रशासन से तुरंत राहत व सुरक्षा उपायों की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन को पहले ही इस खतरे के बारे में अवगत कराया गया था, लेकिन समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।
हैरानी की बात यह है कि घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी मौके पर प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचे थे, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। क्षेत्रवासियों ने फोरलेन निर्माण एजेंसियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते सुरक्षात्मक उपाय किए होते तो यह हादसा रोका जा सकता था।
फिलहाल स्थानीय लोग अपने स्तर पर प्रभावित भवनों को खाली करने में लगे हुए हैं और लगातार बारिश के बीच खतरा बना हुआ है। प्रशासन से जल्द कार्रवाई और सहायता की मांग की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गुल्लरवाला स्कूल के हेल्थ केयर विषय के छात्रों ने पीजीआई का किया भ्रमण

हेल्थ केयर से जुड़ी जानकारी हासिल की बी बी एन, 9 फरवरी (तारा) : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गुलरवाला के हेल्थ केयर विषय के 15 विद्यार्थियों ने देश के सुप्रसिद्ध संस्थान पीजीआई में तीन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रिजनल अस्पताल ऊना में आप का धरना : बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन/सीटी स्कैन मशीन को लेकर

ऊना : हिमाचल प्रदेश के ऊना में आम आदमी पार्टी की जिला इकाई ने सोमवार को रिजनल अस्पताल में बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड व सीटी स्कैन की मशीन को लेकर सीएमओ के कमरे के बाहर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बाढ़ से 883 करोड़ रुपये का नुकसान …22 जुलाई तक और बारिश की आशंका

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में चालू मानसून के दौरान लगातार भारी बारिश से हुई वर्षा आपदा से हुए कुल नुकसान का आंकड़ा अब 883.15 करोड़ रुपये तक पहुँच गया है। राजस्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एपीएमसी के चेयरमैन ललित ठाकुर 8 अगस्त से 13 अगस्त तक रहेंगे पांगी प्रवास पर

किसानों के लिए प्राकृतिक खेती पर मुख्यमंत्री के आदेश पर करेंगे शिवरों का आयोजन एएम नाथ। चम्बा : एपीएमसी के अध्यक्ष एवं निदेशक हिमाचल प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक ललित ठाकुर 8 अगस्त से 13...
Translate »
error: Content is protected !!