शिमला घूमने पहुंचे 4 युवक- कुफरी में स्नो बूट बदलने को लेकर पर्यटकों ने स्थानीय लोगों पर चाकू से हमला,उठाकर थाने ले गई पुलिस

by
रोहित जसवाल । शिमला : नए साल पर हजारों लोग शिमला घूमने के लिए पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में पंजाब के रहने वाले चार युवक भी खुशी-खुशी शिमला के कुफरी घूमने पहुंचे हुए थे। कड़ाके की सर्दी से बचने के लिए बर्फ वाले (स्नो बूट) खरीदने के लिए एक दुकान पर जा पहुंचे।
यहां जूते खरीदना इतना महंगा पड़ गया कि पुलिस ने उन्हें उठाकर सीधे थाने ले गई. पुलिस ने बताया कि जूते की दुकान पर जमकर विवाद हुआ जिसमें युवकों ने तीन लोगों पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया. जिसके बाद आरोपी पर्यटकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
   शिमला के कुफरी में स्नो बूट बदलने को लेकर पर्यटकों ने स्थानीय लोगों पर चाकू से हमला किया। पयर्टन स्थल कुफरी में स्नो बूट बदलने को लेकर हुए विवाद को लेकर कुछ टूरिस्टों ने स्थानीय लोगों पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए आईजीएमसी में दाखिल किया गया. विवाद से मार्केट में अफरा तफरी मच गई. वहीं, पुलिस ने इन पर्यटकों को पुलिस ने अपनी कस्टडी में लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कुफरी में बर्फ को देखने के लिए पंजाब से चार पर्यटक आए थे। इन्होंने एक दुकान से स्नो बूट लिए। इन जूतों को किराए पर दिया जाता है। इस पर एक स्थानीय दुकानदार ने उन्हें दूसरे जूते बदलने की बात कही थी, लेकिन पर्यटक यह सुनकर भड़क गए। विवाद होने शुरू हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते हाथापाई पर जा पहुंचा। इसी बीच पर्यटकों ने चाकू निकाला और हमला कर दिया। इसमें स्थानीय दुकानदार जगदीश शर्मा, शेखर शर्मा और निखिल सिंगटा को गंभीर चोटें आईं।
इलाके के लोगों की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायलों को आईजीएमसी पहुंचाया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि यह सभी पंजाब के रहने वाले हैं। शिमला घूमने के लिए आए थे, लेकिन दुकान में जूते के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया जिसमें पर्यटकों ने दुकानदार समेत अन्य लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लुटेरों ने पीछा कर रही पुलिस पर की फायरिंग : पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो घायल व 5 काबू; लूट की कार बरामद

मोगा। पिस्तौल के बल पर पांच दिन पहले गांव माहल के व्यक्ति से कार लूट कर फरार हुए लुटेरों के साथ रविवार की शाम गांव चुघा में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में दो...
article-image
पंजाब

बेअदबी मामले के मुख्य साजिशकर्ता बंगलुरू एयरपोर्ट से गिरफ्तार : संदीप बरेटा बरगाड़ी बेअदबी की तीनों घटनाओं में नामजद

फरीदकोट : साल 2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले के मुख्य साजिशकर्ता और डेरा सिरसा की राष्ट्रीय कमेटी सदस्य संदीप बरेटा को बंगलुरू एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है। संदीप बरेटा बरगाड़ी बेअदबी की...
article-image
पंजाब

भयंकर गर्मी में जनता को राहत : पंजाब में बिना रुके मिलेगी 24 घंटे बिजली, भगवंत मान का मिशन रोशन

चंडीगढ़. गर्मी बढ़ने के कारण बिजली की मांग में तेज और अचानक वृद्धि को देखते हुए भगवंत मान सरकार ने पूरे पंजाब में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तुरंत कदम उठाए हैं....
Translate »
error: Content is protected !!