2 किलो चिट्‌टा पकड़ा : शिमला पुलिस ने 101 मामले एनडीपीएस के रजिस्टर किए

by

शिमला । हिमाचल के शिमला में लगातार बाहरी राज्य से नशे की सप्लाई हो रही है। शिमला पुलिस ने अभी तक 101 मामले चिट्‌टे से संबंधित रजिस्टर किए हैं, जबकि पिछले पूरे साल 72 मामले ही चिट्ठा सप्लाई के सामने आए थे। जिला पुलिस ने इस मामले में 163 लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि 2 किलो चिट्ठा पकड़ने में सफलता हासिल की है।
यह खुलासा एसपी मोनिका भटुंगरू में करते हुए कहा कि नशा माफिया ऐसे युवाओं को टारगेट कर रहे हैं, जिनकी उम्र अभी काफी कम है। नशे के इस खेल में अभी तक काफी लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद भी कुछ नशा माफिया सक्रिय हैं।
शिमला शहर में नशे की सप्लाई करने वाले कुछ नशा तस्करों के तार बाहरी राज्यों से जुड़े हुए हैं। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से शिमला शहर में नशे की सप्लाई आ रही है। वहीं, ऊपरी शिमला के लिए उत्तराखंड के रास्ते नशा भेजा जा रहा है। पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर लगातार कार्रवाई तो कर रही है, लेकिन इसके बावजूद भी नशे की सप्लाई में कोई कमी नहीं आ रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह किसी भी तरह की नशे से संबंधित जानकारी पुलिस की ड्रग फ्री एप पर दे सकते हैं। इसके अलावा पुलिस स्टेशन में फोन करके भी इस संबंध में जानकारी दी जा सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नयना देवी के जंगल में मिला महिला का शव गले में लिपटा था दुपट्टा…रस्सी से बंधे थे हाथ

एएम नाथ। बिलासपुर :  जिला बिलासपुर के तहत नयना देवी में एक महिला के शव बरामद हुआ है। ये शव संदिग्ध अवस्था में नयना देवी के साथ लगते दडोह के जंगल में मिला है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर में वन अधिकार अधिनियम 2006 के संबंध में कार्यशाला का आयोजन : राजस्व व बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने की कार्यशाला की अध्यक्षता

एएम नाथ। भरमौर (चम्बा) :   उपमंडल मुख्यालय की भरमौर में वन अधिकार अधिनियम 2006 के संबंध में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। राजस्व व बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित...
हिमाचल प्रदेश

एडीसी यादव ने की उज्ज्वला योजना की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

हमीरपुर 25 अक्तूबर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के कार्यान्वयन हेतु गठित जिला स्तरीय उज्ज्वला समिति की बैठक एडीसी मनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के वर्ष 2026 के कैलेंडर किए जारी

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां राज्य सरकार के वर्ष 2026 के कैलेंडर जारी किए। इन कैलेंडरों में राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं की झलक...
Translate »
error: Content is protected !!