​शिमला में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन की मौत

by
एएम नाथ। ​शिमला : अप्पर ​शिमला के चौपाल उपमण्डल में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
चौपाल के संराह मार्ग पर चफलाह नामक स्थान पर बीती रात एक बोलेरो कैम्पर (एचपी 63-4993) खाई में जा गिरी। बोलेरो में चार लोग सवार थे। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। ये सभी चौपाल के संराह के रहने वाले थे और रात को घर लौट रहे थे।   मृतकों की पहचान चालक कमल प्रकाश (40) पुत्र जीत सिंह निवासी गांव डिमो, देव दत्त निवासी गढ़वाली, राजेश कुमार (33) पुत्र भेश राम गांव संराह (चौपाल) के तौर पर हुई है। मृतक देव दत्त संराह में दुकान करता था। हादसे में घायल दिनेश कुमार (35) पुत्र शेर सिंह गांव बनोटी संराह की हालत खतरे से बाहर है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बीनेवाल में जिम का किया सत्ती ने शुभारंभ

ऊना : 16 अगस्त: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने गत सायं ग्राम पंचायत बीनेवाल में डेढ़ लाख रुपये से स्थापित जिम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अपने सबोधन मंे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी गंधर्वा राठौड़ ने भोरंज में लिया विभिन्न विकास कार्यों का जायजा

एएम नाथ।  भोरंज 16 फरवरी :  उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने सोमवार को भोरंज का दौरा करके वहां जारी विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया।  उन्होंने सम्मू ताल के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का जायजा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विक्रम भैया को प्यार से राजा बेटा कहा तो वह मुंह फुलाकर बैठ गए : कंगना रणौत

मंडी :  मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत ने सिमसा स्थित अपने घर के समीप जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विक्रम भैया को प्यार से राजा बेटा कहा तो वह मुंह...
article-image
दिल्ली , हिमाचल प्रदेश

मशरूम की अग्रणी खेती के लिए चंबा के प्रगतिशील किसान को दिल्ली में किया सम्मानित

एएम नाथ। चंबा : जिला चंबा के एक प्रगतिशील किसान ने दिल्ली में आयोजित एक प्रतिष्ठित कृषि कार्यक्रम में सम्मानित होकर हिमाचल प्रदेश को गौरवान्वित किया है। ग्राम रोड़ी, डाकघर भद्रम, सरोल, जिला चंबा...
Translate »
error: Content is protected !!