शिमला में भाजपा सांसद हर्ष महाजन की तबीयत बिगड़ी : धरने के दौरान आया चक्कर

by

विरोध-प्रदर्शन के बीच अस्वस्थ हुए हर्ष महाजन, भाजपा धरने में शामिल होने पहुंचे राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन अस्पताल में भर्ती

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश से भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन हर्ष महाजन की शनिवार को शिमला में आयोजित एक राजनीतिक विरोध-प्रदर्शन के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। कार्यक्रम के दौरान उन्हें चक्कर आने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने तुरंत संभाला तथा उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार हर्ष महाजन राजधानी शिमला के सीटीओ चौक के समीप प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा द्वारा आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और इसके बाद मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और उन्हें चक्कर आ गया। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मौके पर मौजूद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तुरंत उन्हें संभाला और उपचार के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल आईजीएमसी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों की टीम ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक जांचें शुरू कीं। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
हर्ष महाजन के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलते ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में चिंता की लहर दौड़ गई। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, विधायक और पदाधिकारी आईजीएमसी पहुंचे तथा उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। अस्पताल में नेताओं और समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा, जहां सभी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
भाजपा नेताओं ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर अत्यधिक थकान और कार्यक्रम की व्यस्तता के कारण उनकी तबीयत बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि चिकित्सकों की विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
फिलहाल हर्ष महाजन चिकित्सकीय निगरानी में हैं और डॉक्टर उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके जल्द स्वस्थ होकर सार्वजनिक जीवन में सक्रिय लौटने की उम्मीद जताई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

तंबाकू मुक्त युवा अभियान में हिमाचल का शानदार प्रदर्शन : बड़े राज्यों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ राज्यों में चयन

28 अक्टूबर को नई दिल्ली में सम्मानित होगा हिमाचल प्रदेश, मुख्यमंत्री सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों को सराहा  एएम नाथ। शिमला, 18 अक्टूबर। तंबाकू के सेवन के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार ने हिमकेयर को दी नई मजबूती : तीन वर्षों में ऊना में 42 करोड़ की स्वास्थ्य राहत

ऊना, 19 फरवरी. जब कोई गंभीर बीमारी किसी परिवार की दहलीज़ पर दस्तक देती है, तो इलाज के साथ उसका भारी खर्च सबसे बड़ी चिंता बन जाता है। इस आर्थिक बोझ को कम करने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हथियारों के जखीरे के साथ 2 गिरफ्तार :आईएसआई समर्थित खालिस्तानी आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

अमृतसर :   पंजाब पुलिस ने गुरुवार को एक बड़े आतंकवाद-विरोधी अभियान में घोषणा की कि उसने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है, जिसे कथित तौर पर अंतर-सेवा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क दुर्घटनाओं के घायलों को डेढ़ लाख रुपये तक कैशलैस इलाज की सुविधा : डीसी गंधर्वा राठौड़

डीसी गंधर्वा राठौड़ ने डाटा अपलोडिंग के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने के दिए निर्देश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर की गई चर्चा हमीरपुर 27 मार्च। उपायुक्त गंधर्वा...
Translate »
error: Content is protected !!