शिमला में ही रहेंगे सभी विभाग, ऑफिस शिफ्ट होने पर कर्मचारियों को मिलेगी ऑप्शन : सुक्खू

by

एएम नाथ। शिमला : राजधानी से कुछ कार्यालयों को धर्मशाला शिफ्ट करने की बात चल रही थी। इसके कारण कई कर्मचारी भी उलझन में थे। कुछ कर्मचारी सालों से शिमला में ही नौकरी कर रहे हैं। कार्यालय शिफ्ट होने और तबादलों की खबरों के बीच इन कर्मचारियों को बच्चों की पढ़ाई की चिंता सता रही थी। कुछ कर्मचारी तो लंबे समय से शिमला में ही मकान बनाकर रह रहे हैं।

वहीं, कार्यालय शिफ्ट करने को लेकर सीएम सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की राजधानी शिमला से कोई भी विभाग शिफ्ट नहीं किया जाएगा और न ही किसी कर्मचारी को छेड़ा जाएगा। राजधानी में स्थित विभागों में कर्मचारी पहले की ही तरह सेवाएं देते रहेंगे। सभी विभाग शिमला में ही रहेंगे, किसी को भी यहां से शिफ्ट नहीं किया जाएगा, जो नए कमीशन बन रहे हैं, जैसे जीएसटी और रेरा उन्हें यहां से शिफ्ट किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘शिमला को डी कन्जेस्ट करना है। वीआईपी काफिले की मूवमेंट के दौरान सड़क पर लंबी लाइनें लग जाती हैं। डेढ़ किलोमीटर तक ट्रैफिक जाम हो जाता है। सर्कुलर रोड को चौड़ा करने के निर्देश जारी किए गए हैं, लेकिन पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यहां ट्रैफिक जाम की समस्या बनी हुई है। सुबह के समय तो चार किलोमीटर का सफर तय करने के लिए एक घंटे का समय लग जाता है, इसलिए जो सिर्फ ऑफिस शिफ्ट हो सकते हैं, जिनके लिए जगह उपलब्ध है, उनको सरकार शिफ्ट करने पर विचार कर रही है। किसी कर्मचारी को यहां से शिफ्ट नहीं किया जाएगा। वन विभाग का वाइल्ड लाइफ ऑफिस शिफ्ट किया गया है, क्योंकि पौंग डेम का सेंचुरी एरिया होने के साथ साथ रामशहर साइट है। इसलिए उसकी जरूरत धर्मशाला में थी। इसलिए इस विंग को धर्मशाला शिफ्ट किया गया है। इस विभाग में जो कर्मचारी हैं अगर वो शिमला में रहना चाहते हैं तो इस बारे में उनसे ऑप्शन ली जाएगी, ऐसे विभागों के केवल बड़े अधिकारियों को ही शिफ्ट किया जाएगा। इस दृष्टि से भी हमारी सरकार सोच रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार एक हजार करोड़ की बिल्डिंगें बनाकर चली गई थी। वो खाली पड़ी हैं। इसमें अगर धर्मशाला और मंडी में कहीं भी कोई बिल्डिंग खाली हैं वहां पर ऑफिस को शिफ्ट किया जा सकता है न कि मुख्य विभागों को, जो ऑफिस यहां से शिफ्ट होंगे, उनकी जगह दूसरे कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार की नाकामी का परिणाम है सड़कों पर उतरे लोग : जयराम ठाकुर

जनता की अपेक्षाओं की उपेक्षा नहीं कर सकती है सरकार एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार पूरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

80 लाख की लागत से निर्मित होने वाले पशु चिकित्सालय का शिलान्यास : राज्य में पशु चिकित्सा सेवा के तहत चलाई जाएंगे 44 मोबाइल वैन: चंद्र कुमार

फसल बीमा योजना मोबाइल वैन को हरी झंडी देकर किया रवाना धर्मशाला, शाहपुर, 29 नवंबर। राज्य के पशु चिकित्सा सेवा के तहत 44 मोबाइल वैन शीघ्र ही चलाई जाएंगी ताकि पशु पालकों को घर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

रोहित जसवाल।  ऊना, 25 अगस्त। जिला एवं सत्र न्यायालय ऊना तथा जिला उपमंडल अंब स्थित न्यायालय परिसर में आगामी 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिव्यांगों और बुजुर्गों को कृत्रिम अंग एवं उपकरण देने के लिए लगेंगे आकलन शिविर : 16 मार्च को भकरेड़ी और 17 मार्च को हमीरपुर में लगाए जाएंगे शिविर

18 मार्च को सुजानपुर, 19 को कलूर और 20 को भोरंज में किया जाएगा आकलन एएम नाथ।  हमीरपुर 17 फरवरी। जिला हमीरपुर के दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को कृत्रिम अंग तथा अन्य आधुनिक सहायक...
Translate »
error: Content is protected !!