शिरोमणी अकाली दल तेरह नुकाती प्रोग्राम से पंजाब खुशहाल होगा : सुखवीर बादल

by

मुख्यमंत्री चन्नी सबसे बड़ा रेत माफिया : सुखबीर बादल
गढ़शंकर। विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सुखवीर सिंह बादल ने उपमंडल गढ़शंकर के कसबा माहिलपुर, पदराणा, गढ़शंकर व अचलपुर में जनसभाएं कर गढ़शंकर से शिरोमणी अकाली दल बसपा गठबंधन के प्रत्याशी सरिंद्र सिंह भुल्लेवाल राठां को जिताने की अपील करते हुए कहा काग्रेस ने अपने पौने पांच वर्ष के शासन में सिर्फ विभिन्न वर्गो पर लाठीचार्ज किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न धार्मिक स्थलों में माथा भी टेका।
उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी लोगो को गुमराह कर पंजाब व पंजाबियो का हितैषी होने का झूठा दाबा कर रहे है। माईनिंग माफिया पूरी तरह पंजाब में लुट कर लोगो को लूट रहा है। मुख्यमंत्री के गृह जिले रोपड़ में जाकर देखों किसा तरह दिन रात खनन माफिया किस तरह रेत की लूट में जुटा हुया है और जिससे साफ है कि मुख्यमंत्री चन्नी सबसे बड़ा रेत माफिया है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी तेरह नुकाती प्रोग्राम लेकर चुनाव मैदान में है। शिरोमणी अकाली दल बादल की सरकार बनते ही इस तेरह नुकाती प्रोग्राम पर काम करते हुए पंजाब को एक बार फिर खुशहाली के रास्ते पर लाएगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में आकर दिल्ली के मुख्यमंत्री बड़ी बड़ी गरंटी दे रहे है। पंजाब में देने से पहले यहां आकर जो गरंटी दे रहे उसे दिल्ली में तो लागू करे। इस दौरान प्रत्याशी सुरिंद्र सिंह भुल्लेवाल राठां, पूर्व सांसद वरिंद्र सिंह बाजवा,बसपा नेता गुरलाल सैलां, ईकबाल सिंह खेड़ा, जतिंद्र सिंह लाली बाजवा, हरप्रीत सिंह बैंस, जगदेव सिंह गढ़ीमानसोवाल आदि मौजूद थे।
फोटो: सुखवीर सिंह बादल का सम्मान दौशाला व कृपाण भेंट कर करते हुए शिरोमणी अकाली दल बसपा गठबंधन के प्रत्याशी सुरिंद्र सिंह भुल्लेवाल राठां व अन्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब यूनिवर्सिटी की 26 मई की परीक्षाएं स्थगित : पंजाब नगर निकाय चुनाव के चलते फैसला

चंडीगढ़ :  पंजाब में होने वाले नगर निकाय चुनाव के चलते पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) ने 26 मई को होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से जारी सूचना के...
article-image
पंजाब

स्वतंत्रता दिवस पर शिवालिक सोशल वेलफेयर सोसाइटी का रक्तदान शिविर, 53 लोगों ने किया रक्तदान

रक्तदाताओं और आए हुए गणमान्य सज्जनों को विभिन्न प्रकार के पौधे भी वितरित किए गए गढ़शंकर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शिवालिक सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से वणजारा कैफे, गढ़शंकर में रक्तदान शिविर...
article-image
पंजाब

1 पिस्तौल, 3 जिंदा कारतूस और 150 नशीली गोलियां के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

माहिलपुर  , 1 अप्रैल : थाना माहिलपुर पुलिस ने एक आरोपी को पिस्तौल, 3 जिंदा कारतूस और 150 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। यह जानकारी देते हुए एसएचओ माहिलपुर बलजिंदर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अतुल हत्याकांड : सांप को दो दिन रखा गया था भूखा, फिर पत्नी ने कॉमन करैत सांप से था डसवाया

मेंरठ : हस्तिनापुर में निजी स्कूल संचालक अतुल कुमार पंवार की हत्या में बड़ा खुलासा हुआ है। अतुल को उसकी पत्नी दामिनी ने कॉमन करैत सांप से डसवाया था। पैनल का गठन कर सांप...
Translate »
error: Content is protected !!