शिव मन्दिर हेबोवाल बीत में भगवान परशुराम की जयंती मनाई : हवन यज्ञ के बाद झंडा चढ़ाया गया

by

गढ़शंकर : श्री ब्राह्मण सभा हैबोवाल बीत ने गुरुदत्त शर्मा के नेतृत्व में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से श्री परशुराम जी की जयंती शिव मंदिर हैबोवाल बीत में बड़ी श्रद्धा से मनाई। इस बारे में जानकारी देते हुए ब्राह्मण सभा के सदस्य जगदीश शर्मा व गुरु दत्त शर्मा ने बताया कि भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर अनुराग शर्मा की उपस्थिति में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसके बाद झंडा चढ़ाया गया और महिला मंडली ने भगवान परशुराम जी का गुणगान किया। इस दौरान भंडारे का आयोजन किया गया। इस समय जगदीश शर्मा, गुरु दत्त शर्मा, सुरज राणा, मलकीत सिंह, रवि दत्त सेखोवाल, भोला कालेवाल, अंकित एरी, राणा मंगत सिंह, मोहन सिंह, शम्भु, मुकेश राणा, रमन राणा, अशवनी शर्मा ओर गांव वासी हाजिर थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दूध, सब्जी व फल मंडी, मिठाई की दुकानों, किराना, हलवाईयों, बेक्री आटा चक्कियों, अंडे, पोलट्री, मीट, मछली की दुकानें, पशुओं के चारे की दुकानों को सप्ताह के सातों दिन सुबह 5 बजे से सांय 5 बजे तक छूट

प्राइवेट कार्यालय व गैर जरुरी वस्तुएं बेचने वाली सभी दुकाने सोमवार से शुक्रवार सुबह 10 से सांय 5 बजे तक खुल सकेंगी होशियारपुर: जिला मजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने पंजाब सरकार की ओर से...
article-image
पंजाब

15 जनवरी से 65 लाख परिवारों को 10 लाख कैशलेस इलाज : 9 हजार कैंप लगेंगे, चंडीगढ़ समेत पूरा राज्य होगा कवर

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने राज्य के 65 लाख परिवारों को 10 लाख रुपए का कैशलेस इलाज उपलब्ध करवाने की घोषणा कर दी है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने घोषणा करते हुए बताया कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तानी हमले में झुंझुनूं के एयरफोर्स जवान की मौत : अभी तक पत्नी-बच्चों को खबर नहीं

जयपुर  : राजस्थान में झुंझुनूं के एयरफोर्स जवान सुरेंद्र कुमार मेहरादासी जम्मू-कश्मीर के मोगा (उधमपुर) में पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक के दौरान मार गए। शुक्रवार रात को हुए अटैक में उनकी शहादत हुई। जवान...
Translate »
error: Content is protected !!