शिष्या से दुराचार पर ‘योग शिक्षक’ गिरफ्तार : आईपीसी की धारा-376 व 506 के तहत मामला दर्ज

by

सोलन, 21 जून : विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर शहर में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पुलिस ने तकरीबन 30 साल के योग शिक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को वीरवार तक का पुलिस रिमांड भी मिला है। पीड़िता शिमला की रहने वाली बताई गई है।
बीती शाम पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि योग सिखाने के बहाने आरोपी द्वारा अनुचित तरीके से अंगों को छुआ जाता था। एक मर्तबा अकादमी के हॉल में दुराचार को भी अंजाम दिया। मामला दर्ज करने के तुरंत बाद ही पुलिस ने योग शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा ) के नेतृत्व में पुलिस ने दुराचार के घटनास्थल का भी निरीक्षण किया।
इसी बीच पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल भी करवाया है। बता दें कि एक अरसे से खुंडीधार क्षेत्र में ओरापी हैप्पी वर्मा द्वारा योग अकादमी का संचालन किया जा रहा है। पीड़िता की उम्र 20 से 22 साल के बीच बताई गई है, जबकि आरोपी की उम्र 30 के आसपास होने की जानकारी है।
सोलन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा ने कहा कि आईपीसी की धारा-376 व 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया गया। वीरवार तक पुलिस रिमांड मिला है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डबल मर्डर : बाप-बेटे को बदमाशों ने दिनदहाड़े मारी गोली …. गोली मरने वाले आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस

मुक्तसर :   मलोट क्षेत्र के पास अबुल खुराना गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब दिनदहाड़े एक पिता और पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह सनसनीखेज घटना 19 अप्रैल को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीएम मान से जुड़ी कथित वीडियो की फोरेंसिक जांच भेजा : श्री अकाल तख्त सचिवालय ने तीन लैब को भेजा, रिपोर्ट का इंतजार

अमृतसर :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से जुड़ी कथित आपत्तिजनक वीडियो की सच्चाई सामने लाने के लिए श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय ने इसे फोरेंसिक जांच के लिए तीन अलग-अलग लैब को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा में सोने की तस्करी : ED की बड़ी कार्रवाई, मोहाली में सिमरन प्रीत पनेसर के घर मारा छापा

मोहाली : कनाडा में सोने की तस्करी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब के मोहाली में बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने मोहाली के सेक्टर 79 में 32 वर्षीय सिमरन प्रीत पनेसर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चन्नी और अग्निहोत्री जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त

नई दिल्ली।  कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी तथा हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया। कांग्रेस के संगठन...
Translate »
error: Content is protected !!