शुभकरण सिंह किसान अंदोलन में शहीद हुए, युवा किसान शुभकरण सिंह की मौत हत्या है : पंजाब सरकार को हरियणा के मुख्यमंत्री, गूह मंत्री व सबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करें : हरपाल सिंह हरपुरा

by

गढ़शंकर : खनौरी बार्डर पर हरियाणा पुलिस दुारा चलाई गोली के कारण जिला बठिंडा के गांव बलो के 21 वर्षीय युवा किसान शुभकरण सिंह की मौत हत्या है। इसके लिए तुरंत बिना देरी की पंजाब सरकार को हरियणा के मुख्यमंत्री, गूह मंत्री व सबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पंजाब व हरियाणा हाईर्कोट के सिटिग जज से जांच करवानी चाहिए। शुभकरण सिंह किसान अंदोलन में शहीद हुए है। आल इंडिया जाट महासभा उन्हें इस दुख की घड़ी में शहीद हुए किसान के परिवार के साथ है। यह शब्द एक प्रैस ब्यान में आल इंडिया जाट महासभा के राष्ट्रीय महासचिव व पंजाब के अध्यक्ष हरपाल सिंह हरपुरा, प्रदेश के जर्नल सेक्रेटरी इंचार्ज अजायब सिंह बोपाराय, महासचिव हरमनदीप सिंह कूनर, सचिव दलविंदर सिंह, रघवीर सिंह घीरा, यूथ विंग के जिला होशियारपुर के जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह ढिल्लों, जिला उपाध्यक्ष जैलदार दविंदर सिंह व बलवीर सिंह मैगा ने कहे।
उन्होंने पंजाब सरकार से शहीद किसान शुभकरण सिंह के परिवार को तुंरत एक करोड़ मुआवजा दें और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग करते हुए कहा कि आल इंडिया जाट महासभा किसान अंदोलन के साथ है और किसानों की मागों का सर्मथन करती है। इसके लिए पंजाब के सभी पदाधिकारी अपने साथियों सहित किसान नेताओं के निर्देशों के मुताबिक हर तरह से शमूलियत करेंगे। उन्होंनें ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार  का ब्यवहार अंग्रेजों और मुगलों की क्रूरता को भी पीेछे छोड़ गया है और लोकतंत्र की हत्या कर किसानों को शांतिपूर्ण तरीके से प्रर्दशन करने से रोक कर कानून की भी धज्जियां उड़ाने में लगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह दुारा देश में अघोषित अैमरजेंसी लगा रखी है ।  उन्होंने कहा कि किसानों को अपने देश की राजधानी दिल्ली में आपनी मागों को लेकर प्रर्दशन करने के लिए जाने से रोकने के लिए पाक्सितान के बार्डरों की तरह शंभू बार्डर और खनौरी बार्डर पर चार चार लेयर के बेरकेडिग करने और पंजाब के क्षेत्र में हजारों आसूं गैस के गोले ड्रोन से किसानों पर फेंके जा रहे, रबड़ की गोलियां किसानों पर चलाई जा रही है।  कल खनौरी बार्डर पर जिस तरह से हरियाणा पुलिस ने क्रूरता की सभी सीमाओं को क्रास कर दिया। पंजाब की सीमा में आसूं गैस के गोलों और रबड़ की गोलियां चलाने के साथ सीधी गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिससे युवा किसान शहीद हो गया। इसके ईलावा पंजाब में खड़े किसानों के दो दर्जन से अधिक ट्रैकटर और गाडिय़ा तोड़ डाली, टैकियों में रेत डाल दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को ब्यानवाजी को छोड़ कर तुरंत हरियाणा के मुख्यमंत्री, गृहमंत्री व आसूं गैस के गोले छोडऩे, रबड़ की गोलियां चलाने व सीधी गोलियां चलाने के निर्देश देने वाले संबंधित अधिकारियों पर तुरंत मामले दर्ज करने चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह हरियाणा सरकार केंद्र की भाजपा सरकार के निर्देशें पर किसानों के साथ क्रूरता कर आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रही है। इससे किसान मजूदर झुकने वाले नहीं है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जलवायु परिवर्तन व विकास मॉडल को लेकर मानसून सत्र में व्यापक चर्चा को लेकर आशा व्यक्त :चंबा के विकास में महत्वपूर्ण होगी चंबा-चुवाड़ी सुरंग : कुलदीप सिंह पठानिया

जन समस्याओं के समाधान में प्राथमिकता रखें अधिकारी डलहौजी, 31 अगस्त : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि चंबा-चुवाड़ी सुरंग आकांक्षी ज़िला चंबा को विकासात्मक गतिविधियों के लिहाज से विकसित होने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गांधी परिवार ने 30 एकड़ जमीन केवल 600 रुपये में किराए पर ली- स्मृति ईरानी

अमेठी  : केंद्रीय मंत्री और अमेठी से बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी ने गांधी परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।  उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर अमेठी के लोगों की जमीन...
article-image
पंजाब

जसप्रीत सिंह संधू को एक लाख की लाटरी का इनाम निकला और इनाम की राशि एक लाख से बनाएगे गांव में गली  

राकेश शोरी लाटरी एजेंसी गढ़शंकर से राजश्री लाटरी की खरीदी थी टिकट गढ़शंकर : गांव बीरमपुर के जसप्रीत सिंह संधू को एक लाख की लाटरी का इनाम निकलने पर गांव में गली पर एक...
article-image
पंजाब

निमषा मेहता को दिखाया भाजपा ने बाहर का रास्ता : पंजाब भाजपा ने अपनी तेज तरार नेता निमषा मेहता सहित चार को किया पार्टी से बाहर

गढ़शंकर : पंजाब भाजपा दुारा भाजपा नेत्री हलका गढ़शंकर की इंजार्च निमषा मेहता सहित चार नेताओं को पार्टी के बाहर कर दिया है। पंजाब भाजपा के महासचिव जीवन गुप्ता दुारा जारी पत्र मुताबिक निमषा...
Translate »
error: Content is protected !!