श्रद्धालुओं से भरा टाटा 407 अनियंत्रित होकर गांव कोट व शाहपुर की पहाड़ी में पलटा : 20 श्रद्धालू गंभीर घायल सिवल अस्पताल में भर्ती, सभी पटियाला किए रैफर

by

गढ़शंकर ।  गढ़शंकर नंगल रोड़ पर कोट व शाहपुर की पहाड़ी में श्रद्धालुओं को ले जा रहा टाटा 407 के अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे वीस से ज्यादा श्रद्धालू गंभीर घायल हो गए। जिन्हें पुलिस व लोगों ने सिवल अस्पताल गढ़शंकर में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। वहां से डाकटरों ने उन्हें प्राथमिक ईलाज के बाद सिवल अस्पताल पटियाला के लिए रैफर कर दिया।
गांव कंगथली, तहसील गूहलां जिला कैथल, हरियाणा से करीव पैतींस श्रद्धालू टाटा 407 में स्वार होकर बिभिन्न धार्मिक स्थलों से माथा टेक कर वापिस अमृतसर जा रहे थे। आज सुवह करीव साढ़े नौ वजे जैसे ही गांव कोट व शाहपुर की पहाड़ी के वीच टाटा 407 नंबर पीबी-23-डी- 2455 पहुंचा तो अनियंत्रित होकर पलट की सडक़ पर गिर पड़ा। जिसके बाद पुलिस सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची और एएसआई बलवीर सिंह व अन्य पुलिस कर्मीयों व लोगों ने घायलों को सिवल अस्पताल गढ़शंकर पहुंचाया। सिवल अस्पताल गढ़शंकर में डाकटरों ने घायलों के ईलाज के बाद सभी को सिवल अस्पताल पटियाला के लिए रैफर कर दिया।
गंभीर घायलों की सूची : जसविंदर कौर बलवीर सिंह, मनदीप कौर पुत्र लखविंदर, प्रभजोत सिंह पुत्र लखविंदर, हरजोत सिंह पुत्र लखविंदर, जोगिंद्र कौर पत्नी फुमन सिंह, संदीप कौर पुत्र सुखविंदर सिंह, गुरप्रीत कौर पत्नी अशोक कुमार, नवनीत कौर पुत्री सुखविंदर सिंह, जसविंदर कौर पत्नी बलविंदर सिंह, अमरिंदर कौर पत्नी गुरप्रीत सिंह, नवरीत कौर पुत्री परविंदर सिंह, सहिजप्रीत कौर पुत्री सुखदेव सिंह, मनजिंदर सिंह पुत्र हीरा सिंह सहित करीव वीस घायल सभी निवास गांव कंगथाली ।
कार सेवा संत बाबा गुरमुख सिंह की अगुआई में हरियाणा के गांव कंगथाली से करीव पैतींस श्रद्धालूं कार सेवा के टाटा 407 में बिभिन्न धार्मिक स्थलों पर माथा टेकने के लिए निकले थे। जिसे गांव सुल्तानविंड जिला अमृतसर के झुजार सिंह पुत्र अरजन सिंह चला रहे थे। उकत श्रद्धालू  कंगथली से पहले दुख निवारन साहिब, पटियाला माथा टेकने पहुंचे और फिर फतहगढ़ साहिब से श्री अनंदपुर साहिब और फिर गुरूुदुारा भवौर साहिब माथा टेककर अम़तसर जा रहे थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मृत व्यक्ति के नाम PMAY-G आवास मंजूर : पहली किस्त के 65 हजार रुपये भी जारी , पंचायत सचिव निलंबित

एएम नाथ। चंबा। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) में मृत व्यक्ति के नाम आवास स्वीकृत करने के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत सेईकोठी के तत्कालीन पंचायत सचिव प्रताप सिंह को निलंबित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रतिभा सिंह ने शिवरात्रि मेले में पधारे देवी देवताओं से उनका आर्शीवाद लिया

एएम नाथ / अजायब सिंह बोपाराय।  मंडी, 11 मार्च। मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला मंडी में पधारे देवी देवताओं से उनका आर्शिवाद लिया। प्रतिभा सिंह मेले...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री ने स्नेह मिलन समारोह में मुख्यअतिथि के रूप में की शिरकत : सांस्कृतिक संध्या में तरन्नुम-ए-ग़ज़ल, नृत्य प्रस्तुति थिरकन और शाम-ए-मौसिकी जैसी शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों को किया मंत्रमुग्ध

रोहित जसवाल।  ऊना, 5 जनवरी। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गत रात (शनिवार) नववर्ष के उपलक्ष्य पर जिला प्रशासन ऊना द्वारा आयोजित स्नेह मिलन समारोह एवं सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

गढ़शंकर, 5 जून: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में विज्ञान और एनएसएस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. लखविंदरजीत कौर...
Translate »
error: Content is protected !!