श्रद्धालुओं से भरा ट्रक पलटा, दो की मौत, 50 घायल, डीसी राघव शर्मा ने घटनास्थल का किया दौरा,

by
ऊना 21 मार्चः जिला ऊना के पंजोआ में मैड़ी मेला से पंजाब के तरनतारन लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि 50 अन्य घायल हुए हैं। मृतकों में 42 वर्षीय जगतार सिंह और 40 वर्षीय राज कुमारी शामिल हैं और दोनों मृतक पंजाब के निवासी हैं।
उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने घटनास्थल पर जाकर राहत एवं बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने अंब अस्पताल में घायलों का हाल भी जाना। डीसी ने कहा कि ट्रक प्रातः करीब 11.30 बजे पलटा और हादसे की सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उन्हें उचित उपचार दिया जा रहा है। हादसे में घायल हुए 14 का इलाज क्षेत्रीय अस्पताल ऊना, जबकि बाकी 36 का उपचार अंब अस्पताल में किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त मृतकों के परिजनों व घायलों को रिलीफ मैनुअल के अनुसार फौरी सहायता प्रदान की जा रही है। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचाराधीन 14 घायलों को प्रति व्यक्ति 2 हजार रुपए की आर्थिक मदद प्रदान कर दी गई है।
जिलाधीश ने कहा कि श्रद्धालु मैड़ी मेला में शामिल होने के बाद वापस पंजाब के तरनतारन जा रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह ट्रक पर नियंत्रण खोना बताया जा रहा है तथा पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डमटाल में मेगा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन, नशा मुक्ति का लिया गया संकल्प

एएम नाथ। इंदौरा,7 दिसंबर :  उपमंडल विधिक साक्षरता समिति, इंदौरा द्वारा विकास खंड इंदौरा की ग्राम पंचायत डमटाल में मेगा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता सिविल जज एवं अध्यक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जान बचाने की गुहार लगाने के बाद भी हत्या, क्या कर रही है सरकार : जयराम ठाकुर

प्रदेश में एक के बाद एक आपराधिक घटनाएं खोल रही हैं कानून-व्यवस्था की कलई अपराधियों पर ही नहीं, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर भी हो कठोर से कठोर कार्रवाई एएम नाथ। शिमला : पूर्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सदन में ‘हुड़दंगियों’ को पनाह पर जयराम ठाकुर का तीखा हमला : मुख्यमंत्री की मौजूदगी में असामाजिक तत्वों को संरक्षण और पैसों का लेन-देन दुर्भाग्यपूर्ण

एएम नाथ। मंडी :  हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दिल्ली स्थित हिमाचल सदन में एआई समिट के दौरान प्रदर्शन करने वाले युवकों के ठहरने की खबरों पर प्रदेश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी ने शुक्रवार को रायबरेली सीट नामाकंन कर दिया दाखिल : अमेठी सीट से गांधी परिवार के खास केएल शर्मा को दिया गया टिकट

रायबरेली :  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को रायबरेली सीट नामाकंन दाखिल कर दिया। इसके साथ ही लंबे समय से रायबरेली और अमेठी को लेकर चला आ रहा सस्पेंस खत्म हो गया। जहां...
Translate »
error: Content is protected !!