श्रीकांत शर्मा हिमाचल भाजपा प्रभारी बरकरार, दर्शना सिंह नई सह-प्रभारी नियुक्त : भाजपा विधायक रीना कश्यप को जम्मू-कश्मीर की जिम्मेदारी

by

एएम नाथ। शिमला। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में कई अहम नियुक्तियां करते हुए हिमाचल प्रदेश में श्रीकांत शर्मा को प्रभारी पद पर बरकरार रखा है। वहीं, राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह को हिमाचल प्रदेश का नया सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। भाजपा की ओर से जारी प्रेस नोट में इन नियुक्तियों की जानकारी दी गई।

भाजपा विधायक रीना कश्यप को जम्मू-कश्मीर की जिम्मेदारी

हिमाचल के पच्छाद से भाजपा विधायक रीना कश्यप को जम्मू-कश्मीर का सह-प्रभारी बनाया गया है। वहीं, सतीश पूनिया को जम्मू-कश्मीर का प्रभारी नियुक्त किया गया है। ये नियुक्तियां भाजपा की देशभर में चल रही संगठनात्मक कवायद का हिस्सा हैं।

श्रीकांत शर्मा का संगठन में लंबा अनुभव

मथुरा से भाजपा विधायक श्रीकांत शर्मा उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री रह चुके हैं। पार्टी संगठन और मीडिया से जुड़े स्तरों पर भी उन्होंने विभिन्न जिम्मेदारियां संभाली हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले उन्हें हिमाचल प्रदेश का चुनाव प्रभारी बनाया गया था। बाद में उन्हें प्रदेश संगठन का प्रभारी बनाया गया।

दर्शना सिंह को संगठन का अनुभव

राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह उत्तर प्रदेश भाजपा की वरिष्ठ महिला नेता हैं। उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा में जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न जिम्मेदारियां संभाली हैं। वह उत्तर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। जुलाई 2022 से वह उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य हैं।

महिला मोर्चा से शुरू किया राजनीतिक सफर

दर्शना सिंह ने 2008 में सक्रिय राजनीति में कदम रखा। उन्होंने चंदौली जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और भाजपा काशी क्षेत्र में संगठनात्मक जिम्मेदारियां संभालीं। राजनीति में आने से पहले वह ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन से भी जुड़ी रही हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हाईकोर्ट से केजरीवाल ने लगाई गुहार : कैबिनेट मंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए मीटिंग करने की मांगी इजाजत

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कैबिनेट मंत्रियों के साथ वीसी पर बातचीत करने की अनुमति देने के लिए दिल्ली दिल्ली हाई कोर्ट में एक नई अर्जी दाखिल की है।  वकील श्रीकांत प्रसाद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने किया विभिन्न सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण : कार्यालयों में पुराने रिकॉर्ड के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

सहकारी समितियों के माध्यम से स्थानीय उत्पादों के विपणन पर दिया जोर एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित सहायक पंजीयक (सहकारी सभाएं), जिला खाद्य एवं आपूर्ति...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एसजीपीसी की मतदाता सूचियों के लिए दावे या आपत्तियां 24 तक

रोहित जसवाल। हमीरपुर 04 जनवरी। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के चुनावों की मतदाता सूचियां तैयार करने के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीबीआई ने उपराज्यपाल से पूर्व जेल मंत्री और आप नेता सत्येंद्र जैन के खिलाफ जबरन वसूली के आरोपों की जांच की मंजूरी मांगी

नई दिल्ली : दिल्ली के पूर्व जेल मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सत्येंद्र जैन की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। सीबीआई ने ठग सुकेश चंद्रशेखर समेत कई हाई प्रोफाइल कैदियों को...
Translate »
error: Content is protected !!