श्रीलंका के लड़के और लड़की का विदेश भेजने के नाम पर अगवा : वारदात के 24 घंटे के दौरान दो युवक गिरफ्तार

by

अमृतसर  :  अमृतसर पुलिस ने जालंधर और कपूरथला के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने विदेश भेजने के नाम पर एक श्रीलंका के लड़के और लड़की का अपहरण किया था और फिरौती की मांग की थी। पुलिस ने दोनों को वारदात के 24 घंटे के दौरान गिरफ्तार किया है।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि नीलूजीतन निवासी श्रीलंका ने बताया कि वो अपने दोस्त जहान, करबिका, ललित पियांथा, कनिष्क और सुमर्धन के साथ 2 दिसंबर को भारत घूमने आया था। उसे दिल्ली में श्रीलंका का युवक असिथा मिला जिसे वो पहले से जानते नहीं थे। असिथा ने नीलूजीतन से कहा कि वो उनका अल्बानिया का वर्क वीजा लगवा देगा। जिसके बाद उसके सारे दोस्त वर्क वीजा के लिए सहमत हो गए। इसके बाद असिथा उन्हें दो अन्य लोगों से मिलवाने ले गए। जिन्होंने उनके सभी पांचों के वीजा लगवाने के लिए 3000 डॉलर लिए। उसके बाद उन दोनों का फोन आया कि 27 दिसंबर को बताया कि दो आदमी कनिष्क (लड़की) और सुमर्धन का वीजा लग गया है और उन्हें लेकर अमृतसर आ जाएं।

जिसके बाद 29 दिसंबर को वो अमृतसर पहुंचे, जहां से वह दोनों उनके साथी कनिष्क (लड़की) और सुमर्धन को लेकर रात को ही गाड़ी से चले गए। अगले दिन उन्होंने वीडियो कॉल की कि वो दोनों को मार देंगे, अन्यथा उन्हें 8000 यूरो दिए जाएं।  जिसके बाद नीलूजीतन अमृतसर के रामबाग पुलिस स्टेशन पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत एक्शन में आकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों के मोबाइल फोन ट्रेस करते हुए होशियारपुर इलाके में पहुंची और होशियारपुर पुलिस की मदद से जालंधर ग्रामीण इलाके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान अंकित निवासी कपूरथला और और इंद्रजीत सिंह निवासी जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि अंकित विदेश से डिपोर्ट होकर भारत आया है, वहीं पुलिस ने कहा कि उन्हें अभी एक और साथी को गिरफ्तार करना है।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि श्रीलंका से आए नागरिक सुरक्षित हैं और पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने अपहरण के समय प्रयोग की गई कार भी बरामद कर ली है। आरोपियों के खिलाफ पहले से भी मामले दर्ज हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नशा तस्कर की 6.34 करोड़ की संपत्ति जब्त : नशे से बनाया पांच मंजिला महल, खरीदी महँगी गाड़ियां और गहनें

एएम नाथ : सोलन। हिमाचल प्रदेश की जिला सोलन पुलिस ने नशे के कारोबार में सलिंप्त आरोपितों की तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति को जब्त किया है। पिछले एक साल में एनडीपीएस एक्ट के...
article-image
पंजाब

Bram Shankar Jimpa: Government Schools

Hoshiarpur/July 23/Daljeet Ajnoha : Taking forward the Punjab Government’s “Education Revolution” campaign, MLA Bram Shankar Jimpa today distributed school bags to students of classes XI and XII at Government Senior Secondary School, Piplanwalah. Speaking...
article-image
पंजाब

Mahilpur Police Station’s Anti-Drug

Continuous Action Under Operation Parhar :  SHO Madan Singh Mahilpur Police Rehabilitates 25 Youths from Drug Centers, Integrates Them into Livelihoods :SHO Madan Singh Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb4 :  The government’s yudh Nasian Virudh(‘War Against Drugs)’...
Translate »
error: Content is protected !!