श्री आनंदपुर साहिब में टूरिज्म के विकास को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मिले डॉ. सुभाष शर्मा

by

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी पंजाब के उपाध्यक्ष और श्री आनंदपुर साहिब से चुनाव लड़े डॉ. सुभाष शर्मा ने श्री आनंदपुर साहिब में टूरिज्म के विकास के लिए केन्द्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से दिल्ली में स्थित उनके निवास पर मुलाकात की और मोदी सरकार में मिली बड़ी जिम्मेदारी को लेकर उन्हें शुभकामनाएं दी। डॉ. सुभाष शर्मा ने गजेंद्र सिंह शेखावत को अवगत करवाया कि पंजाब की बहुत बड़ी विरासत श्री आनंदपुर साहिब में ही हैं। खालसे की सृजना की भूमि श्री आनंदपुर साहिब, बंदा बहादुर की बहादुरी का स्मारक चप्पड़ चिड़ी, भगत सिंह का पैतृक निवास खटकड़ कलां, श्री गुरु रविदास महाराज की तपोस्थली खुरालगढ़ साहिब, भगवान परशुराम की जन्मस्थली रकासन, साहिबजादों की शहादत की धरती चमकौर साहिब समेत बहुत से ऐतिहासिक व धार्मिक स्थान श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा के अंतर्गत आते हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराते हुए कहा कि यदि यहां पर टूरिज्म का सर्कल बढ़ाया जाए और इसकी विश्व में मार्केटिंग की जाए तो लाखों की गिनती में विदेशी और भारतीय टूरिस्ट इस लोकसभा क्षेत्र में आ सकते हैं, जिससे ना सिर्फ आर्थिक गति को बढ़ावा मिलेगा बल्कि बड़ी गिनती में नए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। उनके इस प्रस्ताव पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने सहमति प्रकट करते हुए कहा कि वह जल्द ही केंद्र सरकार से इस दिशा में प्रयास आरंभ करेंगे, ताकि इस पूरे क्षेत्र में टूरिज्म को विकसित किया जा सके। डॉ. सुभाष शर्मा ने गजेंद्र सिंह शेखावत की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया और कहा कि गजेंद्र सिंह शेखावत जैसे काबिल आदमी को टूरिज्म और संस्कृति मंत्री बनाने से देश में संस्कृति का विकास होगा और टूरिज्म में भी भारत बहुत तेजी से प्रगति करेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

DA बकाया मामले में पंजाब सरकार पर हाईकोर्ट सख्त : चीफ सेक्रेटरी केएपी सिन्हा को मंगलवार को फिर पेश होने के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट में लंबित SLP की स्थिति पर मांगी रिपोर्ट चंडीगढ़, 5 अक्तूबर: पंजाब के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लंबित महंगाई भत्ते (DA/DR) से जुड़े मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सोमवार...
article-image
पंजाब

लड़कियों से की छेड़छाड़ : विरोध करने पर व्यक्ति को पीट पीट कर दिया गंभीर घायल : वीडियो हुई वायरल तो पुलिस ने किया 6 पर केस दर्ज, 2 गिरफ्तार

जालंधर :   लड़कियों से छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक व्यक्ति पर  बेखौफ बदमाशों ने व्यक्ति पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया।  घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के...
article-image
पंजाब

जीओजी दोआबा जोन द्वारा डिप्टी स्पीकर जयकृष्ण सिंह रौड़ी को दिया मांगपत्र

गढ़शंकर, 11 अक्तूबर : जीओजी दोआबा जोन द्वारा डिप्टी स्पीकर जयकृष्ण सिंह रौड़ी के साथ गढ़शंकर में मीटिंग की गई। जिसमें जालंधर, रूपनगर, होशियारपुर तथा नवांशहर जिलों के कमेटी सदस्यों तथा उनकी टीमों ने...
Translate »
error: Content is protected !!