श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी: सांसद तिवारी

by
अलग-अलग गांवों में विकास कार्यों हेतु ग्रांटों के फंड जारी किए
बंगा, 20 फरवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि लोकसभा क्षेत्र में विकास की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा है कि पंजाब सरकार मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में राज्य के सर्वपक्षीय विकास हेतु वचनबद्ध है। सांसद तिवारी बंगा हल्का के अलग-अलग गांवों में विकास कार्यों की शुरुआत करने के अवसर पर जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर सांसद तिवारी ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र का विकास करना उनकी प्राथमिकता है और यहां विकास की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब  की कांग्रेस सरकार द्वारा विकास कार्यों हेतु लगातार फंड मुहैया करवाया जा रहे हैं,  ताकि गांवों में भी शहरों के स्तर पर सुविधाएं मुहैया करवाई जा सकें। जिन्होंने इस दौरान गांव ओड़, बखलोर, चाहल खुर्द, हेड़ीया, लड़ोआ, रेहपा, ताहरपुर में पार्कों, गलियों-नालियों, सोलर लाइटों, जिम इत्यादि विकास कार्यों हेतु करीब 1.89 करोड़ रुपए की ग्रांटों के फंड मुहैया करवाए। इसी के साथ ही संबंधित ग्राम पंचायतों को ग्रांटों का अच्छे तरीके से प्रयोग करने और इनके इस्तेमाल संबंधी सर्टिफिकेट जल्द प्रशासन को मुहैया करवाने की ताकीद भी की, ताकि और ग्रांट जारी की जा सके।
उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को काले खेती कानूनों के लिए भी निशाने पर लिया, जो  लगातार चल रहे किसान आंदोलन के बीच अभी तक अड़ियल रवैया अपनाए रखे हैं।
इस दौरान अन्यों के अलावा, सतवीर सिंह पल्लीझिक्की चेयरमैन नवांशहर योजना बोर्ड,  पवन दीवान चेयरमैन पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड, हरमेश कौर चेयरपरसन जिला परिषद नवांशहर, ठेकेदार राजिंदर सिंह, डॉ हरप्रीत कैंथ, सरपंच योगराज, हरभजन सिंह भरोली, राजेंद्र शर्मा, मास्टर कुलवरण सिंह, बीडीओ राजेश चड्ढा, शोखी राम, विजय शर्मा, कमलजीत सिंह बंगा, रघबीर सिंह बिल्ला, सरपंच जसमीना, मुलख राज सरपंच, वरिंदर सिंह लक्की सरपंच, सतनाम सिंह एनआरआई यूके भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर निर्वाचन क्षेत्र को पंजाब में नंबर एक पर लाना हमारी प्राथमिकता : नीलम रौड़ी

गढ़शंकर। पंजाब में गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र को नंबर वन बनाएंगे। यह शब्द विधायक व डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी की धर्मपत्नी नीलम रौड़ी ने गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में गलियों और...
article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी द्वारा श्री आनंदपुर साहिब और श्री चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्रों के विकास हेतु ग्रांट जारी : सिर्फ दावों में ही नहीं, जमीनी स्तर पर भी दिखना चाहिए विकास – मनीष तिवारी

रोपड़/श्री आनंदपुर साहिब, 9 जनवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा लोकसभा क्षेत्र के विकास हेतु अपने संसदीय कोटे से लगातार ग्रांट जारी की जा रही है। जिन्होंने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमृतपाल सिंह की सांसदी पर खतरा मंडराया? …HC में लगाई सीट बचाने की गुहार

चंडीगढ़। कट्टरपंथी सिख उपदेशक और खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह ने एक बार फिर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट का रुख किया है। सांसद ने अदालत से लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी समन के...
article-image
पंजाब

Identifies any disease by looking

*After examining the disease, treats with homeopathy method/Doctor Vishal Sharma *Patients who were refused treatment from major hospitals are cured here /Doctor Vishal Sharma * Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/20 Dec. – During a special conversation with...
Translate »
error: Content is protected !!