श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र में लोगों के साथ नहीं खत्म होगा रिश्ता – मनीष तिवारी

by

ब्लॉक माजरी के सरपंचों की बैठक में हुए शामिल; सरपंच बोले –

खरड़, 27 अप्रैल: चण्डीगढ़ लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के सांझा उम्मीदवार और पूर्व केन्द्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा ब्लॉक माजरी के सरपंचों द्वारा अयोजित एक बैठक में शामिल होकर श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र से जुड़ी पुरानी यादों को ताजा किया गया। जहां सरपंचों ने सांसद तिवारी को सम्मानित करने सहित उनके द्वारा श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा हलके में रिकार्ड विकास करने के बावजूद वहां से चुनाव नहीं लड़ने पर दुःख जताया।
इस अवसर पर सरपंचों को कहना था की पहली बार किसी सांसद ने श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र के सामान्य वोटरों से उनके गांवों में जाकर संपर्क स्थापित किया था। वह हलके के विकास हेतु कई प्रोजेक्ट लेकर आए थे। उनकी कमी को महसूस की जाएगी।
हालांकि तिवारी ने पार्टी द्वारा दी गई नई जिम्मेदारी का हवाला देते हुए कहा कि श्री आनंदपुर साहिब से चुने जाना उनके लिए सौभाग्य वाली बात थी। जहां उन्हें कोरोना के दौर को छोड़कर साढ़े 3 सालों में हल्के के करीब 1115 गांवों के लोगों से जुड़ने और उनकी समस्याओं को देश की सबसे बड़ी पंचायत में रखने का अवसर मिला। सांसद ने कहा कि उनके हलके के लोगों के साथ रिश्ता खत्म नहीं होगा। वह श्री आनंदपुर साहिब से सांसद होने के बावजूद लुधियाना के वोटरों की समस्याओं को हल करवाते थे, क्योंकि वहां के सांसद लोगों का फोन तक नहीं उठाते थे, जो अब भाजपा में शामिल हो चुके हैं।
इस दौरान उन्होंने बीते पांच सालों के दौरान सहयोग देने के लिए समूह सरपंचों और स्थानीय लोगों का धन्यवाद प्रकट किया। जहां अन्य के अलावा हलका इंचार्ज विजय शर्मा टिंकू, ब्लॉक प्रधान माजरी मदन सिंह, पूर्व प्रधान अजीत सिंह भड़ोजियां, उपाध्यक्ष मोहाली नवीन बांसल खिजराबाद, शुगर मिल मोरिंडा के डायरेक्टर नरदेव सिंह, महासचिव मोहाली हरनेक सिंह तकीपुर, गुरविंदर सिंह बिट्टू पड़ौल, राजेंद्र सिंह सरपंच भड़ोजियां, संदीप सरपंच सिस्वां, जसप्रीत सिंह जस्सा, कुलदीप सिंह एडवोकेट, जसपाल सिंह, हेमंत चौहान, जगदीप सिंह पठानिया, जसवीर सिंह चहल, नीलम ठाकुर, सरित कटोच, डॉ हतिंदर ठाकुर, नीता चंदेल भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आए दिन कत्ल हो रहे हैं और लोगों में डर व भय का माहौल बन चुका : सांसद मनीष तिवारी

गढ़शंकर के अलग-अलग गांवों का किया दौरा, गांव थाना के विकास हेतु 2 लाख रुपये की ग्रांट का चैक दिया गढ़शंकर : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पुलिस ने पंजाब के खरड़ से दबोचा एक ओर चिट्टा तस्कर

सोलन/खरड़ : हिमाचल प्रदेश के सोलन पुलिस की विशेष टीम ने एक और चिट्टा तस्कर को दबोचा है। आरोपी पंजाब से सात सालों से चिट्टे की सप्लाई कर रहा था। पुलिस को चिट्टे के...
article-image
पंजाब

At Shri Siddheshwar Shiv Mandir

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 26 : At Shri Siddheshwar Shiv Mandir, Bassi GhulamAt Shri Siddheshwar Shiv Mandir, Bassi Ghulam Hussain, Hoshiarpur, the flag hoisting ceremony was performed today by MLA Shri Brahm Shankar Jimpa Hussain, Hoshiarpur,...
article-image
पंजाब

120 ग्राम नशीले सहित एक युवक को किया ग्रिफ्तार : पूछताछ में खुलासे पर ग्रिफ्तार युवक के सगे भाई को भी किया नामजद  

गढ़शंकर l  पुलिस चौकी बीनेवाल की पुलिस ने एक युवक को 120 ग्राम नशीले सहित एक को ग्रिफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज कर लिया है।  और उससे पूछताछ के बाद उसके द्वारा...
Translate »
error: Content is protected !!