श्री ओरोबिंदो पब्लिक स्कूल बद्दी का कक्षा 12वीं का सी बी एस ई परीक्षा परिणाम इस बार भी उत्कृष्ट। अभिमन्यु भारद्वाज ने 97 प्रतिशत अंक लेकर प्राप्त किया पहला स्थान

by

बद्दी, 14 मई (तारा) :  सी बी एस ई कक्षा 12 वीं के परीक्षा परिणाम में श्री ओरोबिंदो पब्लिक स्कूल बद्दी ने हर साल की तरह इस बार भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 99 छात्रों में से सभी छात्र शानदार अंक प्राप्त करके उत्तीर्ण हुए। विद्यालय के छात्र अभिमन्यु भारद्वाज ने 97•2 % अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान, अनवी 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान, साक्षी कश्यप 96•2% अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान, दीया 96 %अंक प्राप्त करके चौथे स्थान एवं तेजस माथुर 95 %अंक प्राप्त करके पांचवें स्थान हासिल किया हैं । इस वर्ष विद्यालय के कुल 99 छात्रों ने कक्षा बारहवीं की परीक्षा दी थी जिसमें 14 छात्रों ने 90% से ऊपर अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम गौरर्वान्वित किया है। विद्यालय के छात्र ध्रुव मित्तल ने कंप्यूटर में 100 अंक, दीया ने पॉलिटिकल साइंस में 100 अंक, तेजस माथुर ने अर्थशास्त्र में 99 अंक , अभिमन्यु भारद्वाज ने फिजिकल एजुकेशन एवं इतिहास में 99 अंक, शौर्य पटियाल ने फिजिकल एजुकेशन में 99 अंक, अन्वी ने बिजनेस स्टडीज में 98 अंक, ध्रुव मित्तल ने अकाउंटेंसी में 98 अंक, अरिंदम एवं अक्षत भारतीया ने इंग्लिश में 97 अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है ।विद्यालय के डायरेक्टर सर कर्नल के.जे.एस. रंधावा एवं प्रधानाचार्य अनिला नायर ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भटियात क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास : कुलदीप सिंह पठानिया चुवाड़ी में समीक्षा बैठक, विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

सड़क, स्वास्थ्य और पेयजल परियोजनाओं को मिल रही प्राथमिकता एएम नाथ। चुवाड़ी (चम्बा) :  चंबा जिले के भटियात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चुवाड़ी सेक्टर में एक अहम समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

33 लूट की घटनाओं को अंजाम : 1590 ग्राम नशीला पदार्थ, 2 मोटरसाइकिल, एक एक्टिवा, एक जुपिटर स्कूटर, दो लोहे के दातर, एक डंडा, 3500 नकद बरामद

गढ़शंकर पुलिस ने इंटर डिस्ट्रिक्ट चोर चोरियों को अंजाम देने वाले व नाश तस्करी में लिप्त गिरोह के 3 सदस्य ग्रिफ्तार लोगों व पुलिस कर्मियों से मारपीट, चोरी व लूट की घटनाओं को दे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भोजन को भी मोहताज: इस्लामी देशों में पंजाब की लड़कियों की घुट रही सिसकियाँ

पंजाब के एक दर्जन से अधिक जिलों की 100 से अधिक महिलाएँ पिछले 2 वर्षों में खाड़ी देशों लौट कर वापस आई हैं जिन्हे प्रताड़ित किया गया था। नौकरी के नाम पर खाड़ी देशों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेले हमारी समृद्ध सभ्यता के प्रतीक- मुख्यमंत्री स्वच्छ जल शोधन योजना के तहत व्यय किए जा रहे 200 करोड़ रुपए :डॉ. शांडिल

एएम नाथ।  सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि मेले हमारी समृद्ध सभ्यता व संस्कृति के प्रतीक हैं। मेलों के...
Translate »
error: Content is protected !!