श्री ओरोविंदो पब्लिक स्कूल में शिक्षकों के लिए क्षमता निर्माण कार्यशाला

by

कार्यशाला में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने लिया भाग

बीबीएन, 11 अप्रैल (तारा) : श्री ओरोविंदो स्कूल बद्दी में उन्नत जीवन कौशल के क्षमता निर्माण कार्याशाला का आयोजन किया गया | जिसमें ओरोविंदो पब्लिक स्कूल बद्दी के अध्यापकों के अतिरिक्त अन्य विद्यालयों से भी शिक्षक विद्यमान रहे। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को ऐसे कौशलों में दक्ष करना था जिसमें छात्र आत्म प्रबंधन ,निर्णय लेने की क्षमता, समस्या समाधान ,सहानुभूति एवं प्रभावी संप्रेषण जैसे महत्वपूर्ण जीवन कौशल विकसित कर सकें। कार्यक्रम में गतिविधि आधारित शिक्षण ,वास्तविक जीवन परिस्थितियों पर आधारित अभ्यास ,रोल प्ले करवाए गए।
इस कार्याशाला का प्रतिनिधित्व रिसोर्स पर्सन डीएवी स्कूल टीजीटी गणित पूजा अग्रवाल शिक्षा में अपने महत्वपूर्ण योगदान के लिए के लिए सम्मानित किया। टीजीटी अग्रेंजी नीरजा मदान ने प्रशिक्षण कर्ताओं ने इस बात पर बल दिया कि नई शिक्षा नीति के तहत जीवन कौशल शिक्षा का विशेष महत्व है जिससे छात्रों का समग्र विकास संभव हो सके। प्रधानाचार्य अनिला नायर एवं डायरेक्टर कर्नल के जे एस रंधावा ने प्रशिक्षण कर्ताओ एवं अन्य विद्यालय से आए हुए शिक्षकों का धन्यवाद किया।
बद्दी के श्री ओरोविंदो स्कूल में कार्यशाला में भाग लेते हुए विभिन्न स्कूलों के अध्यापक

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में सीएससीए की बैठक में छात्र हितों के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा

एएम नाथ। चम्बा :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी में बुधवार को प्रिंसिपल डॉ. मोहिंदर कुमार सलारिया की अध्यक्षता में कॉलेज स्टूडेंट्स सेंट्रल एसोसिएशन (सीएससीए) की बैठक प्रिंसिपल चैंबर में आयोजित की गई। बैठक में कॉलेज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पालमपुर अस्पताल में मरीजों की दी जा रही हर सुविधा : आशीष बुटेल

सीपीएस ने बगोड़ा में सुनीं समस्याएं पालमपुर , 7 जनवरी : मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा, आशीष बुटेल ने रविवार को सिविल अस्पताल पालमपुर का औचक निरीक्षण किया और अस्पताल में मरीजों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हनीट्रैप : पुलिस ने पति-पत्नी समेत तीन शातिर किए गिरफ्तार..50 लाख रुपये की फिरौती मांगने की रची थी साजिश

पंचकूला : पुलिस ने एक संगठित ब्लैकमेलिंग और एक्सटाॅर्शन के मामले का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। थाना चंडीमंदिर में दर्ज एक मामले के तहत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई...
Translate »
error: Content is protected !!