श्री खुरालगढ़ साहिब में चल रहे विकास कार्यों के लिए ग्रांट जारी करने के लिए लाली द्वारा मुख्यमंत्री चन्नी का धन्यवाद

by

गढ़शंकर 17 नवंबर। अखिल भारतीय यूथ कांग्रेस के महासचिव और हिमाचल प्रदेश के इंचार्ज अमरप्रीत सिंह लाली द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का धन्यवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी ने श्री खुरालगढ़ साहिब में चल रहे विकास कार्यों के लिए बकाया रहती ग्रांट 84.13 करोड़ की मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि इस ग्रांट से संगत के लिए हाल, म्यूजियम, ऑडिटोरियम, दो मंजिला पार्किंग और सड़कों का काम करवाया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री द्वारा विभाग के उच्च अधिकारियों को इस काम के अलावा मीनारें बेगमपुरा टावर जिसकी ऊंचाई 151 फुट है को समय पर मुकम्मल करने की हिदायत दी गई है। लाली ने बताया कि इस काम के लिए विभाग द्वारा टेंडर लगाए जा चुके हैं और जल्द ही इसका काम शुरू हो जाएगा। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि पानी की समस्या से निपटने के लिए टयूबवेल के लिए बोर का काम भी जल्द शुरू हो रहा है। उन्होंने बताया कि श्री खुरालगढ़ साहिब में
देश विदेश से आने वाली संगत की सुविधा के लिए
पंजाब सरकार द्वारा बड़े स्तर पर इंतजाम किए जा रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेरिका में घर पर मृत मिले भारतीय-अमेरिकी दंपती और उनके दो जुड़वा बच्चे के शव : जांच में जुटी पुलिस, यह हत्या का मामला है या आत्महत्या का

अमेरिका में भारतीय समुदाय के लोगों को निशाना बनाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच, खबर है कि एक भारतवंशी परिवार के सभी सदस्य अपने घर पर मृत पाए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिना स्नान किए पहली बार वापस लौटे शंकराचार्य, प्रयाग से काशी हुए रवाना, संगम छोड़ने से पहले कही ये बड़ी बात

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बुधवार सुबह माघ मेला अचानक छोड़ दिया। प्रयागराज में माघ मेले में चल रहे धरने के 11वें दिन उन्होंने काशी के लिए प्रस्थान किया। मौनी अमावस्या के दिन पुलिस और...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय कविता दिवस को समर्पित ‘कविता लेखन’ प्रतियोगिता आयोजित 

गढ़शंकर, 26 मार्च: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के कार्यवाहक प्रिंसिपल प्रो. लखविंदरजीत कौर के नेतृत्व में कॉलेज के भाषा विभाग ने लिबरल आर्ट्स सोसाइटी के बैनर तले अंतर्राष्ट्रीय कविता दिवस को समर्पित...
article-image
पंजाब

रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में ‘गौरव सम्मान समारोह 2026’ का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल माननीय श्री कविंद्र गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

होशियारपुर  , 2 सितंबर: रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (आरबीपीयू), होशियारपुर द्वारा शिक्षा, खेलकूद, एनसीसी और सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए ‘गौरव सम्मान समारोह 2026’ का...
Translate »
error: Content is protected !!