श्री खुरालगढ़ साहिब में नतमस्तक हुए जसवीर सिंह गढ़ी व जय कृष्ण सिंह रौढ़ी – संत महापुरुषों का लिया आशीर्वाद

by

होशियारपुर, 1 जनवरी :  पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी तथा पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने पावन स्थलों श्री गुरु रविदास जी तप अस्थान श्री खुरालगढ़ साहिब और श्री गुरु रविदास चरण छोह गंगा में नतमस्तक होकर मत्था टेका। इस अवसर पर दोनों ने प्रदेश की सुख-शांति, आपसी भाईचारे और समाज की तरक्की के लिए अरदास की।

इस दौरान उन्होंने संत समाज बाबा केवल सिंह जी तथा बाबा सुरिंदर दास जी से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। संत महापुरुषों के साथ हुई बातचीत में सामाजिक समरसता, समानता और गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष चर्चा की गई। श्री गढ़ी ने कहा कि गुरु रविदास जी का संदेश आज भी समाज को समानता, कर्म और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

इससे पूर्व चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी और डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने गांव गढ़ी मट्टो, गढ़शंकर में डॉ. परमजीत सिंह, ब्लॉक समिति सदस्य से भी मुलाकात की। इस बैठक के दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों, सामाजिक कल्याण योजनाओं तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि  अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण हेतु चलाई जा रही योजनाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने आश्वासन दिया कि पंजाब सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।
इस मौके पर तहसील भलाई अधिकारी तजिंदर जीत सिंह भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अर्बन मुकेरियां में निर्माणाधीन आम आदमी क्लीनिक के कार्यों की डा. शैली बाजवा ने की समीक्षा और निर्माणकार्य की जांच की

जल्द ही लोगों की मिलेंगी अर्बन मुकेरियां का आम आदमी क्लीनिक से स्वास्थ्य सुविधाएं  डॉ. शैली बाजवा नीरज शर्मा, होशियारपुर : अर्बन मुकेरियां में बनाए जा रहे आम आदमी क्लीनिक के निर्माण कार्यों की समीक्षा करने के...
article-image
पंजाब

ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं थी इमिग्रेशन सेंटर के बाहर : पुलिस ने तीन आरोपी किए गिरफ्तार

बटाला  :  इमिग्रेशन सेंटर के बाहर गोलियां चलाने वाले तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपितों ने दुबई भाग चुके एक आरोपित के कहने पर गोलियां चलाई थी।  पुलिस...
article-image
पंजाब

अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा और सुविधाओं के व्यापक प्रबंध ज़िला मजिस्ट्रेट ने किए सुनिश्चित

अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन के पुख्ता इंतज़ाम, सभी विभागों को जारी हुए निर्देश –       कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य और यातायात प्रबंधन को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार होशियारपुर, 3 जुलाई: जिला मजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने...
Translate »
error: Content is protected !!