श्री खुरालगढ़ साहिब में पीने वाले पानी का ट्यूबवेल , रिटेनिग वॉल बनाने व 100 सोलर लाईटें लगवाने की मंजूरी : पंकज

by

गढ़शंकर। पंजाब सरकार द्वारा मनोनीत श्री गुरु रविदास मेमोरियल फाउंडेशन के सदस्य, पंकज कृपाल एडवोकेट ने जानकारी देते हुए कहा कि कैबनिट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी से मिलकर कर श्री खुरालगढ़ साहिब में पीने वाले पानी का ट्यूबवेल लगवाने, गुरु घर के इर्द गिर्द रिटेनिंग वॉल बनाने,गुरु घर तथा चरणछोह गंगा के मार्ग में 100 सोलर लाईटें लगवाने की मांग रखी|उन्होंने कहा कि मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने मेरी सभी मांगों को मानते हुए इन सभी विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ 50 लाख रुपये मंजूर कर दिए हैं|उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त श्री खुरालगढ़ साहिब में बनने वाली मीनार ए बेगमपुरा का बजट 107 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 130 करोड़ रुपये कर दिया गया है| उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मीनार ए बेगमपुरा का कार्य पूरा कर मीनार ए बेगमपुरा को श्री गुरु रविदास नाम लेवा संगत के सुपुर्द कर दिया जाएगा|इस अवसर पर हरमेश्वर सिंह जिला परिषद सदस्य, शंभू सरपंच, प्रणव कृपाल प्रवक्ता पंजाब प्रदेश यूथ कांग्रेस, रिंका चौधरी,आदि उपस्थित हुए|

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

यू.के. में सिख युवती से गैंगरेप का मामला खन्ना ने केंद्रीय विदेश मंत्रालय के समक्ष उठाया मामला : कहा, दोषियों को मिले सख्त सजा

होशियारपुर 16 सितम्बर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने यू.के. में हुए सिख युवती के गैंगरेप के मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए इस मामले को केंद्रीय विदेश मंत्रालय के समक्ष उठाया है।...
article-image
पंजाब

2 ट्रैक्टरों की जबर्दस्त टक्कर में एक व्यक्ति की मौत एक गंभीर घायल

गढ़शंकर : मुख्य मार्ग चंडीगढ-होशियारपुर पर गांव बढ्ढोआण सरदूलापुर के पास दो ट्रैक्टरों की जबर्दस्त टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मुताबिक...
article-image
पंजाब

साढ़े चार घंटे यातायात ठप होने से परेशान हुए लोग- जल आपूर्ति एवं स्वच्छता ठेका श्रमिक युनियन द्वारा मांगों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन

तलवाड़ा (राकेश शर्मा) जल सप्लाई एवं सेनिटेशन कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब ने मंडल तलवाड़ा के सूचीबद्ध कर्मचारियों की मांगों को लेकर तलवाड़ा-मुकेरियां मुख्य मार्ग पर करीब साढ़े चार घंटे से भी अधिक समय तक...
Translate »
error: Content is protected !!