श्री खुरालगढ़ साहिब में श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश पर्व मनाया

by

गढ़शंकर: ऐतिहासिक श्री गुरु रविदास जी के पवित्र तीर्थस्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रथम प्रकाश पर्व श्रद्धा व भक्ति भाव से मनाया गया, जिसमें गुरु घर के मुख्य सेवक बाबा केवल सिंह जी ने कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल किया। बाबा केवल सिंह जी ने बताया कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रथम प्रकाश 1604 ई. में दरबार साहिब श्री हरमंदिर साहिब में हुआ था। गुरु अर्जन देव जी ने भाई गुरदास जी से बाणी लिखवाई और बाबा बुड्ढा जी को प्रथम मुख्य ग्रंथी नियुक्त किया तथा श्री हरमंदिर साहिब में गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रथम प्रकाश हुआ। उन्होंने संगत से गुरु घर में चल रही कार सेवा में योगदान देने का अनुरोध किया।
इस मौके पर कमेटी सदस्य बाबा केवल सिंह जी, चेयरमैन डॉ. कुलवरन सिंह, बाबा नरेश सिंह, बाबा सुखदेव सिंह, कैशियर डॉ. हरभजन सिंह, सतपाल सिंह, बिंदर सिंह, चरण भारती मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन :
प्रकाश पर्व पर कीर्तन करते भाई केवल सिंह व अन्य

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रोष मार्च के रास्ते में आकर डिप्टी स्पीकर ने लिया मांग पत्र : पंजाब इंप्लाइज एंड पेंशनर्स संयुक्त फ्रंट द्वारा कर्मचारियों की मांगों को लेकर शहर में रोष प्रदर्शन

गढ़शंकर, 10 फरवरी : पंजाब कर्मचारी एवं पेंशनर संयुक्त मोर्चा पंजाब के निमंत्रण के तहत पंजाब कर्मचारी एवं पेंशनर संयुक्त मोर्चा के संगठन द्वारा संयुक्त रूप से गांधी पार्क गढ़शंकर में एकत्र होकर और...
article-image
पंजाब

नई बोतलों में पुरानी शराब के समान है, भाजपा का घोषणा पत्र : तिवारी

चंडीगढ़, 27 मई: चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार मनीष तिवारी ने अपने घोषणापत्र में किए गए भारतीय जनता पार्टी के दावों की धज्जियां उड़ाते हुए कहा है कि यह नई बोतलों...
article-image
पंजाब , हरियाणा

होटल मालिक के घर पर फायरिंग, विदेश से आया था धमकी भरा कॉल

चंडीगढ़ : पंजाब के चंडीगढ़ के सेक्टर 38 में होटल मालिक मनप्रीत सिंह सैनी के घर पर मंगलवार की रात दो नकाबपोश हमलावरों ने फायरिंग कर दी। पुलिस के अनुसार, होटल मालिक को कुछ...
article-image
पंजाब

डेरा बाबा जी दो गुत्ता वालों के मुख्य सेवादार बाबा बाल किशन आनंद का निधन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : डेरा बाबा दो गुत्ता वालों के मुख्य सेवादार बाबा बाल किशन आनंद जी, जिन्होंने अपने जीवन का एक लंबा समय बाबा दो गुत्ता वालो के साथ बिताया और उनके आशीर्वाद से...
Translate »
error: Content is protected !!