श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस : होशियारपुर जिले में नगर कीर्तन का भव्य स्वागत- दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

by

मुकेरियां, दसूहा, गढ़दीवाला से होते हुए गुरुद्वारा श्री रामपुर खेड़ा पहुंचा नगर कीर्तन

-22 नवंबर को भूंगा, हरियाना, भीखोवाल, होशियारपुर, चब्बेवाल, माहिलपुर व गढ़शंकर होते हुए श्री आनंदपुर साहिब होगा रवाना

-इतिहास में पहली बार विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा चंडीगढ़ के बाहर – सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल

– दसूहा में विधायक घुम्मण, गढ़दीवाला में विधायक राजा गिल, मुकेरियां में सांसद चब्बेवाल व मुल्तानी के साथ-साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किया नगर कीर्तन का स्वागत

होशियारपुर  21 नवंबर : हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी, भाई मती दास जी, भाई सती दास जी  व भाई दयाला जी का 350वां शहीदी दिवस पंजाब सरकार पूरी श्रद्धा के साथ मना रही है। इस दौरान चार भव्य नगर कीर्तनों में से, श्रीनगर से आरंभ हुआ नगर कीर्तन पठानकोट से होता हुआ जिला होशियारपुर के मुकेरियां में शुक्रवार दोपहर को पहुंचा। जहां नगर कीर्तन का स्वागत पुष्प वर्षा के साथ-साथ गार्ड ऑफ ऑनर देकर किया गया।  यह नगर कीर्तन दसूहा एवं गढ़दीवाला होते हुए रात्रि पड़ाव के लिए गुरुद्वारा श्री रामपुर खेड़ा पहुंचा। 22 नवंबर को गुरुद्वारा श्री रामपुर खेड़ा में नगर कीर्तन को पुनः गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा, जिसके बाद यह भूंगा, हरियाना, होशियारपुर, चब्बेवाल, माहिलपुर और गढ़शंकर के रास्ते होते हुए श्री आनंदपुर साहिब के लिए रवाना होगा।

सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने मुकेरियां में नगर कीर्तन का स्वागत करते हुए गुरु चरणों में हाजिरी लगाई।   उनके साथ हलका इंचार्ज प्रो. जीएस मुल्तानी, डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन, एसएसपी संदीप कुमार मलिक, चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट गुरविंदर सिंह पाबला, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) निकास कुमार, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) अमरबीर कौर भुल्लर, एसपी मेजर सिंह, एसडीएम मुकेरियां अंकुर महेंद्रू और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब ने मानवता के धार्मिक अधिकारों की रक्षा के लिए एक अद्वितीय बलिदान दिया ताकि दुनिया के लिए एक मिसाल कायम हो सके। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी ने मानवाधिकारों और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए दिल्ली में अपने प्राणों की आहुति दी, जो विश्व इतिहास में अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा कि नौवें गुरु धर्मनिरपेक्षता, एकता और विश्व बंधुत्व के सच्चे प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब का जीवन और दर्शन समस्त मानवता के लिए मार्गदर्शक है।

उन्होंने कहा कि इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य गुरु साहिब के महान जीवन, शहादत और मानवता के शाश्वत संदेश से लोगों को अवगत कराना है, जो दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी ने धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए आवाज़ उठाई और 1675 में दिल्ली के चांदनी चौक में बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि कश्मीर के पंडित अपने धर्म की रक्षा के लिए श्री गुरु तेग बहादुर जी के पास मदद के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि उस समय के शासकों द्वारा कई प्रस्तावों के बावजूद, गुरु जी ने अत्याचार के आगे झुकने से इनकार कर दिया और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए शहादत का मार्ग चुना।

उन्होंने कहा कि इतिहास में यह पहली बार होगा जब चंडीगढ़ के बाहर विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है। यह विशेष सत्र गुरु साहिब द्वारा मानवता के लिए दिए गए अद्वितीय बलिदान को समस्त मानवता की ओर से श्रद्धांजलि है।

विधायक जसवीर सिंह राजा गिल ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी को दुनिया भर में मानव अधिकारों के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले पहले शहीद के रूप में याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत का यह ये पवित्र दिवस आने वाली पीढ़ियों को गुरु जी के शांति, दया और धार्मिक स्वतंत्रता के शाश्वत संदेश से प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तत्परता से काम कर रही है कि प्रत्येक संगत आध्यात्मिकता और प्रशासनिक दक्षता के अनूठे मिश्रण का अनुभव करे।

विधायक करमबीर सिंह घुम्मण ने कहा कि पहला नगर कीर्तन 19 नवंबर को श्रीनगर से रवाना हुआ है और 22 नवंबर को जम्मू और पठानकोट होते हुए श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगा। दूसरा नगर कीर्तन 20 नवंबर को गुरदासपुर से शुरू होगा और बटाला, अमृतसर, जालंधर, फगवाड़ा, नवांशहर होते हुए श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगा। तीसरा नगर कीर्तन तख्त श्री दमदमा साहिब से शुरू होगा और बठिंडा, संगरूर, पटियाला, मोहाली होते हुए श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगा। श्री आनंदपुर साहिब में 23, 24 और 25 नवंबर को विश्वस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 23 नवंबर को सर्व धर्म सम्मेलन होगा और तीनों दिन शाम को कीर्तन दरबार सजेगा। पूरा श्री आनंदपुर साहिब मशालों से जगमगाएगा। तीनों दिन ड्रोन शो भी होगा। 25 नवंबर को सर्वजन कल्याण हेतु एक समागम होगा। इससे पहले, नगर कीर्तन को पंजाब पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

मुकेरियां विधानसभा क्षेत्र के इंचार्ज प्रो. जी.एस. मुल्तानी ने कहा कि हम खुशकिस्मत हैं कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी का 350वां शहीदी पर्व हमारे जीवन में आया है और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार गुरु जी की शहादत के इस महान दिवस को बड़े पैमाने पर मना रही है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे अपने परिवारों के साथ इस कार्यक्रम में शामिल हों।

इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन व एसएसपी संदीप कुमार मलिक ने कहा कि ज़िला प्रशासन की ओर से भव्य नगर कीर्तन का होशियार ज़िले में पहुंच ने पर श्रद्धा व उत्साह के साथ स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि नगर कीर्तन के सम्मान में पंजाब पुलिस की टुकड़ी की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने कहा कि नगर कीर्तन के स्वागत को लेकर जिला वासियों में उत्साह है।
इस मौके पर पंज प्यारे साहिबानों और प्रमुख हस्तियों को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सिविल, पुलिस प्रशासन के अधिकारी, धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि व बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज के एजुकेशन डिपार्टमेंट ने शहीदी की 350वीं सालगिरह को समर्पित कॉम्पिटिशन किए ऑर्गनाइज़

गढ़शंकर । बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में शिक्षा विभाग की ओर से श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी, भाई मती दास जी, भाई सती दास जी तथा भाई दयाला जी के 350वें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा विधायकों के 28 विधानसभा क्षेत्रों की 421 करोड़ रूपये की 62 डीपीआर स्वीकृत

एएम नाथ। शिमला :  प्रदेश सरकार के एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के उस बयान को निराधार एवं तथ्यहीन बताया है जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि दो साल...
article-image
पंजाब

MLA Dr. Ishank Kumar inaugurated

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan 2 :  Vardhman Yarns & Threads Ltd, Hoshiarpur has been initiating various activities in the area of Education, Health, Rural development and Environment and Sustainability under its CSR programme. As a part...
article-image
पंजाब

मैन एंड नेचर (मन) फाउंडेशन ने प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को वृक्षों के महत्व से अवगत कराया और उन्हें अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : मैन एंड नेचर (मन) फाउंडेशन की अध्यक्ष मनजीत कौर के निर्देशानुसार, उपाध्यक्ष  सुरिंदर पाल जी के नेतृत्व में मैन एंड नेचर (मन) फाउंडेशन ने स्कूल ऑफ एमिनेंस खवास पुरहीरां में प्रातःकालीन...
Translate »
error: Content is protected !!