श्री गुरु रविदास महाराज जी के 649वें पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में श्री खुरालगढ़ साहिब में आयोजित प्रदेश स्तरीय समागम आज श्रद्धा, धार्मिक मर्यादा और आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न

by
पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास महाराज जी के आगामी 650वें प्रकाश पर्व को धार्मिक उत्साह के साथ मनाने के लिए पूरे साल चलने वाले कार्यक्रमों की आज शुरुआत की गई : सीएम भगवंत सिंह मान
पंजाब सरकार ने गुरु रविदास मेमोरियल 144 करोड़ की लागत से 12 एकड़ में बनाया : सीएम भगवंत सिंह मान
सीएम भगवंत सिंह मान ने खुरालगढ़ साहिब और बीत इलाके के लिए कोई नई बड़ी घोषणा नहीं की
गढ़शंकर।  श्री गुरु रविदास महाराज जी के 649वें पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में श्री खुरालगढ़ साहिब में आयोजित प्रदेश स्तरीय समागम आज श्रद्धा, धार्मिक मर्यादा और आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री गुरु रविदास महाराज जी मेमोरियल, श्री खुरालगढ़ साहिब में रखे गए श्री अखंड साहिब जी के पावन पाठ के भोग डाले गए। समागम के अंतिम दिन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के पंजाब के इंचार्ज मनीष सिसोदियां सहित कैबिनेट मंत्रियों, सांसदों व विधायकों ने गुरु चरणों में हाजिरी लगाकर प्रदेश की तरक्की, शांति और सौहार्द की प्रार्थना करेंगे। इस दौरान काफी संख्यां में संत महापुरष मौजूद रहे।   
समागम में सबोंधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा की श्री गुरु रविदास जी का जीवन समाज में समानता और भाईचारक सांझ की शिक्षा देता है। हमारा फर्ज बनता है कि हम आपने गुरुओं का एक एक बचन को पूरी दुनियां तक पहुंचाइये ताकि आने वाली पूरी दुनियां की पीढ़ियां उनके बारे में जाने और उनकी द्वारा दी शिक्षा पर चल कर समाज में समानता के लिए काम करें। उन्हीनों कहा कि खुरालगढ़ साहिब में 4 साल 2 महीने 11 दिन में गुजारे और हम किस्मत वाले है कि इस स्थान को गुरु जी ने पूजनयोग बनाया। गुरु रविदास जी ने जातपात तो ऊपर उठ समानता का सुनेहा दिया है। उन्हीनों कहा के पंजाब सरकार ने गुरु रविदास मेमोरियल 144 करोड़ की लागत से 12 एकड़ में बनाया गया है।  गुरु रविदास जी के तपोस्थल पर 80 लाख 64 हजार की लागत के साथ वाटर सप्लाई टियुबवैल और 50 हजार लीटर का टैंक और चरण छौं गंगा अमृत कुंड में वाटर सप्लाई टियुबवैल 75 हजार लीटर का वाटर टैंक 96 लाख से बनाया जा रहा है। इनका काम 28 फरवरी तक पूरा हो जायेगा।
उन्होनों कहा कि गुरु रविदास जी की बाणी का अनुसंधान सेंटर बनाने के लिए डेरा बल्लां वाले के निकट गांव नौगज्जा में और फरीदकोट में नौ एकड़ जमीन में निर्माण किया जायेगा। वहां पर गुरु जी की बाणी पर अनुसंधान करने के इलावा उनके विचारों को देश विदेश में जन जन तक पहुँचाया जायेगा। उन्हीनों कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ और श्री गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में गुरु रविदास जी के चेयर स्थापित की गई है। उन्होनों कहा कि पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास महाराज जी के आगामी 20 फरवरी , 2027 को 650वें प्रकाश पर्व को धार्मिक उत्साह के साथ मनाने के लिए पूरे साल चलने वाले कार्यक्रमों की आज शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के हिस्से के रूप में श्री गुरु रविदास महाराज जी की महान शिक्षाओं को देश-दुनिया के हर कोने तक पहुंचाया जाएगा।  इस के तहत संत सम्मेलन होंगे , कथा कीर्तन होंगे , युनिवर्सटियों में सेमिनार करवाए जाएंगे। इसके इलावा संत समाज जिस तरह गाइड करता रहेगा वैसे ही पूरा वर्ष प्रोग्राम चलेंगे। उन्हीनों कहा कि परमात्मा कोई ऐसा फैसला ना हो जाए कि आम लोगों का कोई नुक्सान न हो जाए। परमात्मा सद्धबुद्धि बक्शे ताकि संविंधान के रचिता डॉ अंबेडकर साहिब ने कहा कि शिक्षा शेरनी के दूध की तरह होती है जो इसे पी लेगा वह दहाड़ेगा ही। आम आदमी पार्टी का शिक्षा और सेहत सुविधा देने प्रायोरिटी है।  निजी स्कूलों के बराबर सरकारी स्कूल कर दिए। पंजाब के हर एक व्यक्ति का इलाज के लिए दस लाख का बीमा होगा। अगर कोई बीमार होगा वह इलाज करवा कर घर जाये हम अस्पताल के साथ आप ही हिसाब कर लेगें।
इससे पहले आम आदमी पार्टी के पंजाब के इंचार्ज मनीष सिसोदियां ने कहा कि गुरु रविदास जी का सन्देश साफ़ है कि मानव की जन्म से नहीं कर्म से पहचान होनी चाहिए। हमारी पार्टी की राजनीती ही गुरु साहिब के दिखाए मार्ग पर चलने की है। जिसके तहत हमारी सरकर ईमानदारी से नौकरियां दे रही , अच्छी शिक्षा का प्रबंध कर रही और घर बैठे बीमार लोगों का इलाज कर रही है। उन्हीनों कहा कि देश में गुरु साहिब के दिखाए मार्ग पर चलने वाली सरकार होनी चाहिए जो सरकार आपने लोगों की ना हो और सभी को समानता के अधिकार दे और उन्हें आगे बढ़ने का मौका दें।
इस दौरान अपने संबोधन में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने श्री गुरु रविदास महाराज जी के आगामी 650वें प्रकाश पर्व को धार्मिक उत्साह के साथ मनाने के लिए पूरे साल चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है, जो आज शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के हिस्से के रूप में श्री गुरु रविदास महाराज जी की महान शिक्षाओं को देश-दुनिया के हर कोने तक पहुंचाया जाएगा। हरपाल चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इन कार्यक्रमों के लिए कैबिनेट सब-कमेटी गठित की है, जिसकी अगुवाई उन्हें सौंपी गई है और वे अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे।
श्री गुरु रविदास जी के 649वें प्रकाश पर्व को समर्पित राज्य स्तरीय समागम के दौरान संगत को संबोधित करते हुए संत निरमल दास जी जोड़े वाले ने कहा कि गुरु रविदास जी साधू संप्रदा सोसाइटी, पंजाब सरकार विशेषकर मुख्यमंत्री को व्यापक प्रबंध करने के लिए बधाई दी और खुरालगढ़ साहिब को हेरिटेज घोषित करने, खुरालगढ़ साहिब को आने वाली सड़को को चौड़ा करने और सुंदरीकरण करने की मांग की।डेरा बल्लां से संत प्रदीप दास जी ने अपने संबोधन में कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है क्योंकि श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाश पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री अपनी पूरी कैबिनेट और सांसदों के साथ श्रद्धा और सम्मान अर्पित करने के लिए खुरालगढ़ पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि यह बहुत गर्व और संतुष्टि की बात है कि पंजाब सरकार ने श्री गुरु रविदास जी बाणी अध्ययन केंद्र स्थापित करने के लिए डेरा बल्लां के निकट 10 एकड़ जमीन प्रदान की है, जिसके लिए वे सरकार के आभारी हैं। उन्होंने इन प्रयासों के लिए पंजाब सरकार की सराहना की जो श्री गुरु रविदास जी की शानदार विरासत को बनाए रखने में बहुत सहायक सिद्ध होंगे।इससे पहले कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने भी संगत का स्वागत करते हुए कहा कि पंजाब सरकार राज्य की शानदार विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
पंजाब विधान सभा के डिप्टी स्पीकर जय किशन रोड़ी ने श्री खुरालगढ़ साहिब की पवित्र भूमि से श्री गुरु रविदास महाराज जी के 649वें प्रकाश पर्व के अवसर पर पूरे साल चलने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत करने के लिए मुख्यमंत्री का तहे दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह पवित्र स्थान उनके विधान सभा क्षेत्र गढ़शंकर में स्थित है। इस दौरान श्री गुरु रविदास जी के तपोस्थल की प्रबंधक कमेटी के मुख्य सेवादार बाबा केवल सिंह , चरण छों गंगा अमृत कुंड के प्रबंधक संत सुरिंदर दास व अन्य धार्मिक स्थलों के संत महापुरष काफी संख्यां में विशेष तौर पर मौजूद रहे।

खुरालगढ़ साहिब के लिए को बड़ी घोषणा नहीं हुयी : प्रदेश स्तरीय समागम में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पहले चल रहे प्रोजेक्टों की बात की । लेकिन समागम में खुरालगढ़ साहिब और बीत इलाके के लिए कोई नई बड़ी घोषणा नहीं की। जिसकी लोगों को काफी उम्मीद थी। संत निरमल दास जी जोड़े वाले द्वारा खुरालगढ़ साहिब को हेरिटेज घोषित करने, खुरालगढ़ साहिब को आने वाली सड़को को चौड़ा करने और सुंदरीकरण करने की मांग पर भी मुक्यमंत्री ने कोई शब्द नहीं बोला।

यह रहे उपस्थित : डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण रौड़ी, वित मंत्री हरपाल सिंह चीमा, कैबिनेट मंत्री लाल चंद चक्क कटारु, कैबिनेट मंत्री रवजोत सिंह ,कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस, कैबिनेट मंत्री  तरुणप्रीत सिंह सौंध, कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत ,कैबिनेट मंत्री वरिंदर गोयल ,कैबिनेट मंत्री  हरभजन सिंह ईटीओ, सांसद डॉ राज कुमार चब्बेवाल, विधायक ब्रह्म शंकर जिम्पा, आम आदमी पार्टी के गढ़शंकर के संगठन इंचार्ज चरणजीत सिंह चन्नी, मार्किट कमेटी गढ़शंकर के चेयरमैन बलदीप सिंह , डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन, एसएसपी संदीप मलिक, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) निकास कुमार, एसडीएम मुकेरियां ओएशी मंडल, एसडीएम गढ़शंकर संजीव कुमार, डीएसपी दलजीत सिंह खख ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

भारी बारिश के के कारण दो दर्जन से अधिक गांवों बम पानी घुस गया तो आधा दर्जन सड़के पानी मे वह गई : आधा दर्जन गांवो के खेतों में पानी घुसने से सैकड़ों एकड़ फसल खराब

गढ़शंकर : गढ़शंकर सब डीविजन में भारी बारिश के चलते सब डिविजन गढ़शंकर के दर्जनों गांव पानी में घुस गया तो अद्धा दर्जन सड़को को पानी साथ ही वहां कर ले गया।  आधा दर्जन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चालक समेत तीन की मौत : कांगड़ा के हरसर में चढ़ाई चढ़ते पलटा बजरी से भरा ट्रैक्टर

एएम नाथ।  जवाली :  पुलिस थाना जवाली के तहत गांव चादर (हरसर) में चढ़ाई में बजरी से भरा ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में चालक समेत तीन युवाओं की मौत हो गई। वीरवार सुबह यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुवाड़ी में भटियात विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता

विकास कार्यों से संबंधित लक्ष्यों को निर्धारित अवधि में पूरा करने के लिए दिए निर्देश एएम नाथ। चुवाड़ी (चम्बा) विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विभागों से संबंधित सभी...
article-image
पंजाब

शहीद करतार सिंह सराभा के शहीदी दिवस को समर्पित खूनदान कैंप 16 नवंबर को अड्डा झुंगियां में लगेगा – अश्वनी राणा

गढ़शंकर : ग्रीन विलेज वेलफेयर सोसाइटी बीनेवाल द्वारा की तरह इस बार भी शाहीद करतार सिंह सराभा के शहीदी दिवस को समर्पित चौथा खूनदान कैंप 16 नवंबर दिन गुरुवार को विशवकर्मा मंदिर अड्डा झुंगियां...
Translate »
error: Content is protected !!