श्री गुरू रविदास गुरूदुारा साहिब निकट बंगा चौक की प्रबंधक कमेटी दुारा प्रभात फेरी निकाल शहर की प्रक्रिमा की

by

गढ़शंकर: श्री गुरू रविदास जी के प्रकाशोत्सव के संबंध में आज श्री गुरू रविदास गुरूदुारा साहिब निकट बंगा चौक की प्रबंधक कमेटी दुारा प्रभात फेरी शहर में निकाली गई। जिसमें गुरू रविदास जी की उस्तुति में गीत पेश किए तो उनके दर्शाए मार्ग पर चलने के लिए संगत से आग्राह किया गया। समूह संगत ने शब्द कीर्तन करते हुए पूरे शहर की प्रक्रिमा की। जिसमें विशेष तौर पर बैंड और रथ भव्य तरीके से सजाए गए थे। कमेटी के अध्यक्ष महिंद्र सिंह ने बताया कि इस संबंध में 14 फरवरी से प्रभात फेरियां शहर में निकाली जा रही थी। सात मार्च को गुरू रविदास जी का प्रकाशेत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसके तहत सुवह दस वजे भोग डाला जाएगा औ साढ़े दस वजे दीवान लगाया जाएगा। जिसमें ढाडी भाई धरमिंदर सिंह फगवाड़ा जत्था व रात आठ वजे दीवान में नीलम ठुकराल गुरू रविदास जी की महिमा का गुणगान करेगें। इस समय प्रधान महिंद्र सिंह, उपप्रधान दर्शन सिंह, अशोक कुमार रत्तू, बबलू, रवी, करनैल सिंह, हैड ग्रंथी सुरिंद्र सिंह आदि शामिल हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस लाईन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया, स्वेता निंबाले, डी.एस.पी(मुख्यालय) नवनीत कौर गिल विशेष तौर पर रही मौजूद

होशियारपुर 08 मार्च: जिला पुलिस होशियारपुर की ओर से पुलिस लाईन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस दौरान एस.एस.पी होशियारपुर ध्रुमन एच. निंबाले की धर्मपत्नी स्वेता निंबाले, डी.एस.पी(मुख्यालय) नवनीत कौर गिल विशेष तौर...
article-image
पंजाब , समाचार

GOLD मैडल – होशियारपुर के 14 लड़कियों व लड़कों ने जीते स्वर्ण पदक : सुनाम (संगरूर) में आयोजित 20वीं पंजाब राज्य कुंग-फू-वुशु चैंपियनशिप में

गढ़शंकर : पंजाब कुंग- फू-वुशु एसोसिएशन, पंजाब द्वारा 28 और 29 अक्टूबर, 2023 को सुनाम (संगरूर) में 20वीं पंजाब राज्य कुंग-फू-वुशु चैंपियनशिप 2023-24 का आयोजन किया गया। जिसमें जिला होशियारपुर के अंडर-11 और अंडर-14...
article-image
पंजाब

प्रिंसिपल परविंदर सिंह ने गांव सोना में विद्यार्थियों के करियर मार्गदर्शन के संबंध में ग्रामीणों से की बातचीत

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर के प्रिंसिपल डॉ. परविंदर सिंह ने कॉलेज स्टाफ सदस्यों की मौजूदगी में क्षेत्र के गांव सोना में ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित एक विशेष समारोह...
Translate »
error: Content is protected !!