श्री गुरू रविदास जी के तपोस्थल के लिए गढ़शंकर से हैबोवाल तक की सडक़ की सरकार तुरंत रिपेयर करवाये : बोपाराय

by

नंबरदार बलवीर सिंह मैगा को जाट महासभा का जिला महासचिव किया नियुक्त
गढ़शंकर। आल इंडिया जाट महासभा दुारा समाज में विभिन्न वर्गो में आपसी भाईचारा बढ़ाने के लिए लगातार और जाट महासभा के संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार गांव स्त्तर तक काम किया जा रहा है। यह शब्द आल इंडिया जाट महासभा, पंजाब के जर्नल सेक्रेटरी इंचार्ज अजायब सिंह बोपाराय ने कहे। उन्होंने कहा कि इसी के तहत आज गांव सेखोवाल के नंबरदार बलवीर सिंह मैगा को जिला होशियारपुर का राष्ट्रीय बरिष्ठ उपाध्यक्ष व पंजाब के अध्यक्ष हरपाल सिंह हरपुरा के दिशा निर्देशों पर नियुक्त किया गया था। जिसे आज बलवीर सिंह मैगा को आज नियुक्ति पत्र दिया गया।
उन्होंने कहा कि जाट समाज में विवाहों पर बहुत ज्यादा खर्च करने आदि खरचीली रसमों को रोकने के लिए मुहिंम चलाई जा रही है। इसके ईलावा युवाओं को नशे के मकडज़ाल से बचाने के लिए जागरूकता मुहिंम शुरू की हुई है। जिसके तहत गांव गांव जाने के प्रोग्रामों के तहत आज सेखोवाल में मीटिंग की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि गढ़शंकर में नशीले पदार्थो की तस्करी करने वाले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे है। लेकिन प्रशासन व पुलिस दुारा कड़ी कार्रवाई ना करने से युवा नशे का शिकार हो रहे है। उन्होंने गढ़शंकर कोकोवाल मजारी सडक़ व झूगियां तो हैबोवाल सडक़ की बदतर हालत के बारे में कहा कि समय की सरकार व विभाग जिम्मेवार है। श्री गुरू रविदास जी के तपोस्थल खुरालगढ़ साहिब के लिए आने वाली इन सडक़ों की और ध्यान ना देना नेताओं के ब्यानों के झूठ की पोल ख्ुाल जाती है। उन्होंने कहा कि सरकार को इन सडक़ों को पहल के अधार पर बनाना चाहिए। इस दौरान हरबंस सिंह, गुरदीप सिंह पंच, शिगारा सिंह, होशियार सिंह, लख्खा कालेवाल, तरसेम सिंह फौजी, मेजर सिंह, जसविंदर सिंह आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सिविल अस्पताल गढ़शंकर : विश्व बुजुर्ग सेहत संभाल दिवस मनाया गया

गढ़शंकर, 6 अक्तूबर: आज सिविल अस्पताल गढ़शंकर में सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉक्टर रमन कुमार के नेतृत्व में विश्व बुजुर्ग सेहत संभाल दिवस मनाया गया। इस मौके संबोधित करते डॉ रमन कुमार ने बुजुर्ग लोगों...
article-image
पंजाब

विधायक कर्मवीर घुम्मण से हिमाचल से आने वाली बसों का परमिट तलबाड़ा तक करने की निजी बस मालिकों ने मांग उठाई

तलवाड़ा ( राकेश शर्मा) स्थानीय बस स्टैंड में पंजाब के इलावा हिमाचल प्रदेश व अन्य राज्यों से यात्रीयों व व्यपारियों की सुविधा के लिए सरकारी व निजी बसें रोजाना आती जाती हैं। लेकिन हिमाचल...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत पर अरदास समारोह आयोजित

गढ़शंकर, 9 अगस्त : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन के अधीन चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत के अवसर पर कॉलेज गुरुद्वारा साहिब में...
article-image
पंजाब

पुलिस ने एनकाउंटर में एक अपराधी को किया ढेर, दूसरा फरार

अमृतसर। जिले में पुलिस ने एक अपराधी को मुठभेड़ में ढेर किया है, जबकि उसका एक साथी जान बचाकर भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने घटनास्थल से दो पिस्टल बरामद कीं और आगे की...
Translate »
error: Content is protected !!