श्री राधाकृष्ण मंदिर कोटला कलां की शोभायात्रा में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री

by
ऊना, 3 फरवरी. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह 4 फरवरी को ऊना में श्री राधाकृष्ण मंदिर कोटला कलां के वार्षिक धार्मिक महोत्सव में भाग लेंगे। वे इस अवसर पर राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज के नेतृत्व में दोपहर करीब 12 बजे निकलने वाली विशाल शोभायात्रा में विशेष रूप से शिरकत करेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी।
बता दें, श्री राधाकृष्ण मंदिर कोटला कलां में राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज द्वारा हर वर्ष 1 से 12 फरवरी तक धार्मिक महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस दौरान मंदिर में अनेक धार्मिक आयोजनों के क्रम में श्री राधाकृष्ण जी के श्रीविग्रह स्थापना दिवस का उत्सव मनाते हुए ऊना शहर में भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाती है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बर्फबारी के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त : हिमाचल में 535 सड़कें बंद, उत्तराखंड में फंसी सैकड़ों गाड़ियां, श्रीनगर में फ्लाइट कैंसिल

भारी बर्फबारी के चलते भूस्खलन, पेड़ गिरने और सड़कों पर बर्फ की मोटी परत जमने से नेशनल हाईवे और संपर्क मार्ग बंद एएम नाथ। शिमला/श्रीनगर : बारिश और बर्फबारी के कारण पहाड़ी राज्यों में...
article-image
पंजाब

12/13 जुलाई को वैंकूवर के मोबर्ली पार्क 59वें और रॉस स्ट्रीट में दो दिवसीय मेला पंजाबीया दा करवाया जा रहा : जिक्की औलाख, हरनेक विरदी

सबी औलख और शबाज़ एंटरटेनर्स लोक नृत्य भगड़ा प्रतियोगिता 2025 प्रस्तुत करेंगे :  जिक्की औलख, हरनेक विरदी वैंकूवर (कैनेडा) होशियारपुर (पंजाब) : दलजीत अजनोहा |  weकैनेडा के वैंकूवर शहर के मोबर्ली पार्क 59वें और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

यौन अपराधों से सचेत व नशों से दूर रहने के लिए किया स्कूली बच्चों को जागरूक

ऊना : युवाओं को बढ़ते नशों के प्रभाव व यौन अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से रावमापा कुठार कलां व राउपा जनकौर में जिला बाल सरंक्षण इकाई ऊना द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर नगर कौंसिल पर आम आदमी पार्टी का कब्जा : सर्वसमिति से हुए चुनाव में सोमनाथ बंगड़ प्रधान चुने गए तो जसविंदर कौर मान सीनियर वाईस प्रधान, बिमला देवी वाईस प्रधान बनी

गढ़शंकर। गढ़शंकर नगर कौंसिल के चुनाव में आज आम आदमी पार्टी का पूरी तरह कब्जा हो गया।आज चुनाव अधिकारी कम एसडीएम संजीव कुमार की देखरेख में चुनाव संपन हुआ। जिसमें सर्वसमिति से आम आदमी...
Translate »
error: Content is protected !!