श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर बस्सी गुलाम हुसैन में गौशाला का शुभारंभ 29 जनवरी को होगा : महंत उदय गिरी जी

by
*इस अवसर पर विशेष तौर पर निशुल्क मेडिकल कैंप एलोपैथी कैंप,आंखों की जांच और होम्योपैथी कैंप लगाए जाएंगे
*गौ शाला का शुभारंभ महंत उदय गिरी जी महाराज करेंगे
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जिला होशियारपुर के गांव बस्सी गुलाम हुसैन के प्राचीन श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर में गौशाला का शुभारंभ 29 जनवरी को किया जाएगा। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का समय प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक का होगा महंत उदय गिरी जी और प्रबंधकों के ओर से प्राप्त जानकारी मुताबिक इस अवसर पर पहले श्रेत्र के लोगों की स्वास्थ सहूलियतों के लिए सर्वधर्म सद्भावना कमेटी होशियारपुर की ओर से संस्थापक स्वर्गीय रतन सिंह राजपूत की याद को समर्पित निशुल्क मेडिकल कैंप एलोपैथी कैंप,आंखों की जांच और होम्योपैथी कैंप लगाए जाएंगे। जिन में विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों की जांच माहिर डाक्टरों की ओर से करने के पश्चात उन्हें दवाइयां निशुल्क दी जाएंगी । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब केसरी ग्रुप के मुख्य संपादक पद्मश्री विजय चोपड़ा जी शामिल होंगे समागम के उपरांत संगतों को भोजन प्रसाद श्रद्धा भाव से वितरण किया जाएगा । इस अवसर पर मंदिर के श्रद्धालु भारी गिनती में उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

60 वर्षीय महिला के कत्ल का कातिल निकला उसका भतीजा : पुलिस ने आरोपी को हत्या में उपयोग किए 32 बोर के पिस्तौल, 3 जिंदा कारतूस, एक दातर सहित किया गिरफ्तार

हत्या आरोपी भतीजे को संदेह था कि पिता की मौत चाची द्वारा किए काले जादू के कारण हुयी थी 7 फरवरी को महिंदवाणी में सेवानिवृत एएसआई की पत्नी को गोली मारकर की गई  थी...
article-image
पंजाब

*मुख्य मंत्री रक्षक पदक से सम्मानित ए एस आई मन्ना सिंह की ओर से पुलिस चौकी अजनोहा के प्रभारी के तौर पर चार्ज संभाला

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :   जिला होशियारपुर के गांव अजनोहा के पुलिस चौकी प्रभारी के तौर पर ए एस आई मन्ना सिंह मुख्य मंत्री रक्षक पदक से सम्मानित की ओर से चार्ज संभाला इस अवसर पर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बाबा साहिब की प्रतिमा का खंडन निंदनीय कृत्य : खन्ना

होशियारपुर 28 जनवरी : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा की अमृतसर में समाज विरोधी सोच रखने वाले व्यक्ति द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहिब डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा...
Translate »
error: Content is protected !!