संकट की घड़ी में सरकार प्रभावितों के साथ – संजय रत्न

by

विधायक ने बरसात से हुए नुकसान का लिया जायजा, प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

राकेश शर्मा l  ज्वालामुखी/तलवाड़ा : विधायक संजय रत्न ने सोमवार को ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में भारी वर्षा से प्रभावित हुए क्षेत्रों में नुकसान का जायजा लिया।


विधायक ने कहा कि आपदा की घड़ी में प्रदेश सरकार और वे स्वयं ज्वालामुखी में प्रभावित लोगों के साथ खड़े हैं। उन्होंने भूस्खलन की वजह से प्रभावित हुए परिवारों को प्रदेश सरकार की तरफ से हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।
संजय रत्न ने ग्राम पंचायत टिप्परी, जरूण्डी ,पीहडी और नाहलियां में बरसात से हुए नुकसान का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाई जाएं और सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मलबा हटाने, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और आवश्यक सेवाओं की बहाली का कार्य युद्धस्तर पर हो।


इससे पहले उन्होंने ग्राम पंचायत टिप्परी के गांव कियोड में क्षतिग्रस्त हुए डंगो , पानी की पाइपों , भारी बारिश के कारण आसपास के घरों में भूस्खलन के वजह से हुए नुकसान की स्थिति का भी जायजा लेने के उपरांत अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कियोड गांव के लिए पानी के नए टैंक का प्रस्ताव व ट्यूब बैल लगाने के निर्देश दिए ।
उन्होंने इसी ग्राम पंचायत के गांव बुली और चौंकी
में भूस्खलन की वजह से हुए नुकसान का भी जायजा लिया और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौकी तक मार्ग की मुरम्मत व पक्का करने के लिए भी निर्देशित किया।


इसके उपरांत उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सहौरबाला में अतिरिक्त निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण भी किया और वहां अतिरिक्त कमरा बनाने ,डंगा लगाने व शौचालय के निर्माण के आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए ।
संजय रत्न ने ग्राम पंचायत जरूण्डी के गांव झौला में क्षतिग्रस्त सड़क के डंगे, किसानों के खेतों में भारी बारिश से हुए नुकसान का भी प्राक्कलन तैयार करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस दौरान विधायक ने लोगों की समस्याएं सुनी। अधिकतर का मौके पर ही निपटारा कर दिया और शेष समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को हल करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। लोगों को सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा इत्यादि मूलभूत सुविधाएं अधिक बेहतर तरीके से उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इलाके की समस्याओं को हल कर लोगों को जरूरतों को पूरा करने के लिए वे हमेशा तैयार रहते हैं।

इस अवसर पर एसडीएम ज्वालामुखी डॉ संजीव शर्मा,
खंड विकास अधिकारी अंशु चंदेल, उप पुलिस अधीक्षक राम प्रसाद जयसवाल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग विवेक शर्मा, बिजली बोर्ड करणवीर सिंह , जल शक्ति विभाग के अधिकारी और संबंधित पंचायत के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खडूर साहिब सीट से सांसद बने अमृतपाल सिंह को झटका : अमृतपाल सिंह पर एनएसए एक साल के लिए बढ़ा , असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद

चंडीगढ़ : पंजाब की खडूर साहिब सीट से सांसद बने अमृतपाल सिंह को झटका लगा है। उनकी एनएसए की अवधि को एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। अमृतपाल सिंह असम की डिब्रूगढ़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मानसून को लेकर सभी विभाग रहें सतर्क, 14 जून को कोटरोपी में बचाव व राहत कार्यों को लेकर मॉक अभ्यास किया जाएगा – एसडीएम पधर

पधर, 11 जून :  एसडीएम कार्यालय पद्घर में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर एसडीएम सुरजीत सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया l बैठक में मानसून सीजन में आपदा से निपटने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुंदरनगर में महिला ने लगाया दुष्कर्म और चोरी का आरोप, पति समेत खुद को जान से मारने की धमकी देने का भी दावा

एएम नाथ। सुंदरनगर  :   सुंदरनगर में एक महिला ने एक व्यक्ति पर घर में जबरन घुसकर दुष्कर्म करने, करीब पांच तोले सोने के आभूषण चोरी करने और उसे व उसके पति को जान से...
Translate »
error: Content is protected !!