संगीत प्रतियोगिता में अव्वल रहे खालसा कॉलेज माहिलपुर के विद्यार्थी सम्मानित

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  हाल ही में मीरी पीरी सेवा सोसाइटी बोदल गरना साहिब (दसूहा), हुशियारपुर की ओर से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी तथा धर्म प्रचार कमेटी श्री अमृतसर के सहयोग से नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को समर्पित दूसरा शब्द कीर्तन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न संस्थानों के छात्रों की ओर से बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस प्रतियोगिता में खालसा कॉलेज माहिलपुर के दो छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। बी.ए. भाग-दो के छात्र जय शर्मा ने तंत्री वाद्य प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया जबकि एम.ए. (संगीत) भाग-एक के छात्र करमजीत सिंह ने तबला वादन में प्रथम स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया।

उनकी इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. परविंदर सिंह तथा संगीत विभाग के स्टाफ ने दोनों प्रतिभावान छात्रों का विशेष सम्मान किया। इस अवसर पर संगीत विभाग प्रमुख डॉ. कुलदीप सिंह ने कहा कि छात्रों की यह उपलब्धि संस्थान के गौरव को और ऊँचाई प्रदान करती है।

प्रिंसिपल सहित समूह स्टाफ सदस्यों ने छात्रों को उनकी सफलता पर शुभकामनाएँ दीं। इस मौके पर प्रो. मनदीप गौतम, बलजिंदर सिंह सहित अन्य अध्यापक भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उप प्रधान से प्रधान पद तक का सफर तय करने निकले मोहर सिंह ठाकुर : दस साल के अनुभव के साथ प्रधान पद के लिए ठोकी ताल

पिछले दस वर्षों से उप प्रधान के रूप में कर रहे हैं जनता की सेवा, ग्रामीण विकास और जनसेवा को बनाया चुनावी मुद्दा तीर्थन घाटी गुशैनी, बंजार (परस राम भारती) : जिला कुल्लू के उपमंडल...
article-image
पंजाब

सौ फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज, शहीद भगत सिंह चौक पर लगाया जाएगा : ब्रम शंकर जिम्पा

चौक पर स्थित स्मारक के ऊपर से गुजर रही बिजली के तारों को हटाया होशियारपुर : कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि शहर के शहीद भगत सिंह चौक की शोभा बढ़ाने के...
पंजाब

गढ़शंकर नगर कौंसिल के प्रधान पद पर असमंजस बरकरार, किसी के पास भी बहुमत ना होने के अपनी अपनी गोटियां फिट करने में जुटे

त्रिभंक दत्त, सोम नाथ बंगड़ व भावना कृपाल सहित चार दाबेदार, आरक्षण के बाद दाबेदार व समीकरण भी बदल सकते गढ़शंकर: नगर कौंसिल गढ़शंकर के प्रधान पद के लिए चार पार्षदों का नाम साहमने...
article-image
पंजाब

गर्ल्स कालेज मानसोवल में ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के तहत किया पौधारोपण

गढ़शंकर : महाराज ब्रह्मा नंद भूरीवाले गरीबदासी राणा गजिंदर चंद गर्ल्स कॉलेज, मानसोवाल में मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के तहत इस दौरान एनएसएस की प्रोग्राम अफसर कमलेश रानी के नेतृत्व में एनएसएस यूनिट...
Translate »
error: Content is protected !!