संदीप पाठक की मुश्किलें बढ़ीं, पंजाब में दर्ज हुईं दो एफआईआर

by

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पंजाब में उनके खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की गई हैं।

पाठक उन सात सांसदों में शामिल हैं जिन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन छोड़कर बीजेपी का हाथ थामा। अन्य सांसदों में राघव चड्ढा, स्वाति मालीवाल, राजिंदर गुप्ता, विक्रमजीत साहनी, हरभजन सिंह और अशोक मित्तल शामिल हैं।

स्वाति मालीवाल को छोड़कर सभी सांसद पंजाब से हैं। इन सांसदों के पार्टी छोड़ने से राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के सदस्यों की संख्या घटकर तीन रह गई है, जो कि पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

एफआईआर का कारण क्या है?

संदीप पाठक पर दर्ज एफआईआर का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन उन पर गैर जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पंजाब पुलिस से बचकर भागे पाठक

जब पंजाब पुलिस सांसद संदीप पाठक को उनके दिल्ली स्थित निवास पर गिरफ्तार करने पहुंची, तो उन्होंने पुलिस को चकमा देकर अपने आवास के पिछले दरवाजे से निकलकर अपनी कार में बैठकर भागने में सफलता पाई। माना जा रहा है कि जिन मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है, उनमें से एक आम आदमी पार्टी छोड़ने के तुरंत बाद का है और दूसरा मामला लगभग 25 साल पुराना है।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अरविंद केजरीवाल की हार की वजह बने नई दिल्ली सीट से संदीप दीक्षित? समझें वोटों का गणित

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगा है. पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बीजेपी के प्रवेश वर्मा के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। केजरीवाल रुझानों में लगातार...
article-image
पंजाब

पंजाब की शक्ति टीम की तरफ से लगाया ब्लड डोनेशन कैंप और मेडिकल कैंप : जरुरत मंद लोगो को फ्री दवाईया दी गई

गढ़शंकर   :  पंजाब के गढ़शंकर  मैं  हिंदुस्तान यूनिलीवर की शक्ति  टीम  की और से रक्तदान शिवर ,मेडिकल  सिकन जाँच और आँखों का जाँच शिवार  लगया  गया, और जरुरत मंद  लोगो को फ्री दवाईया दी...
Translate »
error: Content is protected !!