संदीप मलिक ने एसएसपी के रूप में पदभार संभाला : नशों का संपूर्ण सफाया, अपराधों की रोकथाम और गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई रहेंगी मुख्य प्राथमिकता – SSP संदीप मलिक

by

सुरक्षित होशियारपुर के लिए जनता से सहयोग की अपील, पुलिस अधिकारियों के साथ पहली बैठक, बुरे तत्वों के खिलाफ पूरी सख्ती के निर्देश
होशियारपुर, 24 फरवरी: 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी संदीप कुमार मलिक ने आज यहां बतौर एसएसपी पदभार संभालते हुए कहा कि नशों का संपूर्ण सफाया, हर प्रकार के अपराधों की रोकथाम, गैंगस्टरों के खिलाफ बनी कार्रवाई और फिरौतियों के मामलों में सख्त कार्रवाई उनकी मुख्य प्राथमिकता रहेंगी।
             पदभार संभालने के बाद बातचीत करते हुए आईपीएस संदीप कुमार मलिक ने जिला होशियारपुर को हर तरह से सुरक्षित बनाने के लिए जनता से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिसिंग के लिए जनता का सहयोग अति महत्वपूर्ण है जिससे अपराधों की प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित की जा सकती है। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा दी गई हर सूचना को पूरी तरह गोपनीय रखते हुए इन मामलों में बनती कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि लोगों के मुद्दों और सामाजिक सरोकारों के मामलों के लिए संबंधित पक्षों के साथ समय-समय पर बातचीत करके उचित समाधान सुनिश्चित किए जाएंगे और शहर के अंदर ट्रैफिक, अवैध कब्जे आदि मुद्दों पर सभी भाईवालों के साथ विचार-विमर्श के बाद आवश्यक फैसले लिए जाएंगे।

अपराधों की रोकथाम के बारे में बात करते हुए एसएसपी संदीप कुमार मलिक ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और डीजीपी गौरव यादव के निर्देशानुसार किसी भी प्रकार के अपराध के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी के साथ कोई रियायत नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों और संगठित अपराधों में शामिल तत्वों के खिलाफ पूरी सख्ती बरती जाएगी ताकि कानूनी कार्रवाई करते हुए इन्हें बनती सज़ाएं दी जा सकें। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की गुप्त सूचना देने वालों के विवरण पूरी तरह गोपनीय और सुरक्षित रखे जाएंगे।

पदभार संभालने के बाद एसएसपी ने जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, एसएचओज़, चौकी इंचार्जों के साथ पुलिस लाइन में बैठक के दौरान निर्देश दिए कि कानून-व्यवस्था हर हाल में बरकरार रखी जाए। उन्होंने कहा कि नशों, संगठित अपराधों और बुरे तत्वों के खिलाफ किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त योग्य नहीं होगा और जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने को सुनिश्चित किया जाएगा।

जिला प्रशासकीय काम्प्लेक्स में पहुंचने पर आईपीएस संदीप कुमार मलिक को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और अधिकारियों द्वारा उन्हें गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। इस दौरान आईपीएस अधिकारी सुरेंद्र लांबा ने अपना चार्ज छोड़ा। दोनों अधिकारियों ने डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल से भी मुलाकात की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीएम सुखू ने हिमाचल के लिए बीबीएमबी परियोजनाओं से 12% मुफ्त बिजली मांगी

एएम नाथ । शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर हिमाचल प्रदेश को भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) की सभी परियोजनाओं से 12 प्रतिशत मुफ्त बिजली देने का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी पर ‘ताले’ वाला संकट :ईडी का कहना है कि अपराध की आय, 1100 करोड़ रुपए के बराबर संपत्ति की जाएगी जब्त

नई दिल्ली : दिल्ली के कथित शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी बनाई गई पार्टी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अब...
article-image
पंजाब

कांग्रेसी सांसद रवनीत बिट्टू आप के मंत्री अम्न अरोड़ा के पक्ष में : कहा-सजा राजनीति के आधार पर नहीं होनी चाहिए

लुधियाना  :  पक्खोवाल रोड पर एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे सांसद रवनीत बिट्टू ने श्री गीता माता मंदिर में माथा टेका, उसके बाद वहां पत्रकारों से बातचीत की और विरोधियों पर निशाना साधते नजर...
article-image
पंजाब

Chabbewal rally to show Doaba

Hoshiarpur(Mar 30/Daljeet Ajnoha :  A meeting of Shiromani Akali Dal (SAD) workers and leaders was held at the residence of party district president (urban) and senior vice-president Jatinder Singh Lali Bajwa to prepare for...
Translate »
error: Content is protected !!