संभाल लो माता-पिता, भगवान खुद मिल जाएगा की मुहिंम तहत समाज सेवक चरणप्रीत सिंह लाडी का ट्रस्ट द्वारा किया गया विशेष सम्मान

by

गढ़शंकर 31 मार्च  : शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा संस्था के प्रधान दर्शन सिंह मट्टू की अगुवाई में शुरू की गई मुहिम ‘संभाल लो माता-पिता, भगवान खुद मिल जाएगा’ के तहत आज समाज सेवक चरणप्रीत सिंह लाडी का कैप्टन अमरीक सिंह और सौरव शर्मा द्वारा गणमान्यों  की मौजूदगी में विशेष सम्मान किया गया। इस मौके दर्शन सिंह मट्टू ने बताया कि शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अपने माता-पिता की सेवा करने और उनकी अच्छे ढंग से देखभाल करने वालों का विशेष सम्मान करने की मुहिम शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य यह है कि इससे समाज को जागरूक किया जा सके और लोग अपनी जिम्मेदारी समझकर अपने माता-पिता की और भी बेहतर तरीके से सेवा करें। उन्होंने बताया कि आज ट्रस्ट द्वारा समाज सेवक चरणप्रीत सिंह लाडी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया है। इस मौके संस्था के प्रधान दर्शन सिंह मट्टू, कैप्टन अमरीक सिंह, चमन लाल, बख्शीश सिंह, जसविंदर सिंह, कर्नैल सिंह, कुलविंदर संघा, राकेश कुमार और भूपिंदर राणा आदि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ एजुकेशन ने शहीद भगत सिंह की जयंती उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाई। कार्यक्रम का आयोजन वाइस चांसलर प्रो. डॉ. चंद्र मोहन के मार्गदर्शन...
article-image
पंजाब

राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ 13,757 मामलों का मौके पर निपटारा : ज़िला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी की ओर से वर्ष की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन

होशियारपुर, 14 सितंबर :   ज़िला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी होशियारपुर की ओर से आज पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं अथॉरिटी एस.ए.एस. नगर के दिशा-निर्देशों पर ज़िले में वर्ष की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया।...
article-image
पंजाब

पंक्चर लगाने वाले की चांदी : लगी डेढ़ करोड़ की लॉटरी;

मानसा। पंजाब सरकार की डेढ़ करोड़ की लॉटरी मानसा के मैकेनिक मनमोहन सिंह को निकली है। लॉटरी खुलने का पता चलने के बाद मनमोहन सिंह व उसका परिवार में खुशी का कोई ठिकाना नहीं...
article-image
पंजाब

सरदार दरबारा सिंह बाला, भाई अमरजीत सिंह चावला और मोहन सिंह ढाहे का किया विशेष सम्मान

भलान (तिरलोचन सिंह ) 20 जुलाई  :  शिरोमणी अकाली दल के संगठनात्मक ढांचे के हालिया विस्तार में, जहाँ सरदार दरबारा सिंह बाला को ज़िला रोपड़ का अध्यक्ष बनाया गया l वहीं श्री आनंदपुर साहिब...
Translate »
error: Content is protected !!