संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर लॉकडाऊन खिलाफ भारतीय किसान यूनियन द्वारा अर्थी फूंक प्रदर्शन

by

 दुकानदारों व मजदूरों को राहत देने की मांग
गढ़शंकर : पंजाब सरकार द्वारा लाकडाऊन लगाकर दुकानदारों व मजदूरों से धक्का करने व काले कानूनों खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर आज किरती किसान यूनियन के नेताओं कुलविंदर चाहल, प्रो. कुलवंत गोलेवाल, हरजिंदर सिकंदरपुर व रामजीत सिंह सरपंच के नेतृत्व में कस्बा समुंदड़ा व तहसील गढ़शंकरमें किसानों व दुकानदारों ने पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करने पश्चात सरकार की अर्थी फूंकी।  इस मौके संबोधित करते विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि सरकारें कोरोना वायरस का भय फैला कर लोक संघर्ष को दबाने का भ्रम पाल रही है। उन्होंने कहा कि लोक डाऊन लगाने परे गरीबों व छोटे दुकानदारों के हुए नुकसान की पूर्ति करना सरकारों का प्राथमिक फर्ज होता है। इस मौके परमिंदर सिंह गोलेवाल, अजायब सिंह, अशोक कुमार, प्रिं. जगतार सिंह, हरबंस सिंह बैंस, मुकेश गुजराती, डा. जोगिंदर कुल्लेवाल, डा. जसविंदर सिंह, मनोहर लोई व गुरप्रीत सिंह ने संबोधित करते केंद्र सरकार को चेतावनी दी कि  काले कानून वापिस न लेने का खमियाजा केंद्र ने विभिन्न राज्यों के चुनावों में भुगत लिया है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने जिद्द न छोड़ी तो आने वाले चुनावों में पंजाब, हरियाणा व यू.पी. के लोग सबक सिखाएंगे। इस मौके किसान नेता राम गोपाल सिंह, राम सिंह, परमजीत सिंह, दर्शन सिंह, प्यारा सिंह, चूहड़ सिंह, बलवीर सिंह, गुरमुख सिंह, गोरा, लाडी पंच, गुरनाम सिंह, अजीत बोड़ा, कशमीर सिंह, सुखदेव सिंह, कृपाल सिंह आदि हाजर थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

किसानों ने चंडीगढ़ में रैली कर फसल नुकसान के मुआवजे में बढ़ोतरी की मांग

चंडीगढ़, 26 नवंबर  :  संयुक्त किसान मोर्चा के परचम तले पंजाब के हजारों किसान बुधवार को दशहरा मैदान में एकत्र हुए और सरकार पर स्वामीनाथन आयोग के फार्मूले के आधार पर फसलों के लिए...
article-image
पंजाब , समाचार

तीन महीनों के भीतर नशे समाप्त करने का टारगेट – नशा तस्करों की अवैध संपत्ति की जाएगी ध्वस्त : दोषियों की सजा के लिए बनेगा विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट – मुख्यमंत्री भगवंत मान

चंडीगढ़ : पंजाब भवन में आज पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एसएसपी के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नशे के खिलाफ अभियान को और तेज करने का आदेश दिया है। उन्होंने...
article-image
पंजाब

सिद्धू दो दिन के पुलिस रिमांड पर : मोहाली पुलिस ने इसी मामले में एक पत्रकार को नामजद कर किया गिरफ्तार

मोहाली : मोहाली पुलिस ने बीती रात निलंबित एआईजी मालविंदर सिंह सिद्धू को जबरन वसूली के एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया है। एक दिन पहले ही वह जमानत पर बाहर आया था। सिद्धू...
Translate »
error: Content is protected !!