संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर एसडीएम गढ़शंकर दफ्तर के सामने किसानों ने लगाया धरना

by

गढ़शंकर।  संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर एसडीएम गढ़शंकर दफ्तर के सामने गोपाल थांदी, कश्मीर सिंह भज्जल और ज्ञानी अवतार सिंह  की अध्यक्षता में धरना लगाया गया। कामरेड दर्शन सिंह मट्टू, महिंदर कुमार बड्डोआण, शिगारा राम भज्जल और शुभाष मट्टू ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने तीन काले कानून पास किए थे।  जिसके चलते 700 से अधिक किसानों की शहादतों के बाद उन्हें वापस कराया गया था, लेकिन मोदी सरकार ने वादा करने के बावजूद एमएसपी का कानून नहीं बनाया और फिर से काले कानून ला रही है।

उन्हीनों ने मांग की कि बिजली बिल 2025, सीड बिल 2025 रद्द किए जाएं, अमेरिका मुक्त व्यापार समझौता रद्द किया जाए, मनरेगा योजना बहाल की जाए, मजदूरों और किसानों के कर्ज माफ किए जाएं, चार लेबर कोड रद्द किए जाएं, मजदूरों और किसानों को 58 साल के बाद 10000 रुपये मासिक पेंशन दी जाए, नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 रद्द की जाए और प्राइवेट खेती मंडीकरण नीति को रद्द किया जाए।

उन्हींनों ने  कहा कि यदि सरकार ने उक्त बिल रद्द नहीं करती, तो किसान, मजदूर और इंसाफ पसंद लोग एकजुट होकर देश में संघर्ष तेज करेंगे। इस दौरान  गांव नूरपुर जट्टा में बाबा साहिब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर साहिब की मूर्ति की तोड़फोड़ करने वालों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की गई।   इस मौके पर गुरबख्श कौर चक्क गुरु, नीलम बड्डोआण, गोपाल राम, कुलविंदर सिंह संघा, जुझार सिंह मट्टू, गिरधारी लाल, भाग सिंह, रोशन लाल पंडोरी, प्रमोद, गुरनाम सिंह लल्लिया, दिलबाग सिंह, सुखविंदर कौर, छिंदो, हरमेश लाल, नरेश कुमार, भूपिंदर सैनी, तरसेम लाल, गुरमेल कलसी, दौलत कुकड़ मजारा, जोगिंदर सिंह थांदी, महिंदर सिंह मट्टू और अमरीक सिंह ने संबोधित किया। मंच संचालन की कार्रवाई महिंदर कुमार बड्डोआण ने की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में राशन कार्ड बनवाने के लिए सरकार लॉन्च करेगी नया पोर्टल : योजना को प्रदेशभर में 18 हजार डिपो होल्डरों तक पहुंचाया जाएगा

चंड़ीगढ़ : पंजाब में अवैध रूप से सरकारी राशन लेने वालों के खिलाफ प्रदेश की सरकार ने अहम कदम उठाया है। पंजाब के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि...
article-image
पंजाब

नौजवानों और कमजोर वर्गों को प्राथमिकता के आधार पर ऋण दें बैंक: DC कोमल मित्तल

लीड बैंक द्वारा बैंकों की कारगुजारी की समीक्षा बैठक होशियारपुर, 11 दिसंबर :  डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज यहां ज़िले के लीड बैंक, पंजाब नेशनल बैंक द्वारा ज़िले के बैंकों के प्रदर्शन की...
article-image
पंजाब

साहिबजादा अजित सिंह पब्लिक स्कूल लधेवाल की दसवीं कक्षा के नतीजा रहा शानदार

गढ़शंकर, 14 मई  : सीबीएसई द्वारा दसवीं कक्षा की परीक्षा के घोषित परिणामों में साहिबजादा अजीत सिंह पब्लिक स्कूल गुरुद्वारा शहीदां लधेवाल महिलपुर का नतीजा शत प्रतिशत रहा। इस कि जानकारी देते हुए स्कूल...
Translate »
error: Content is protected !!