संयुक्त किसान मोर्चे ने 26 की दिल्ली ट्रैक्टर परेड में बढ़चढ़ शामिल होने का आह्वान किया

by
गढ़शंकर : आज संयुक्त किसान मोर्चे द्वारा रिलायंस मॉल के समक्ष डा. गुरदेव सिंह देनोवाल कलां की अध्यक्षता में धरना लगाया गया। इस धरने को भारतीय किसान यूनियन के प्रांतीय नेता गुरचरन सिंह बसियाला, कुल हिंद किसान सभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष दर्शन सिंह मट्टू, प्रांतीय सचिव गुरनेक सिंह भज्जल ने संबोधित करते खेती विरोधी तीनों कानून रद्द करवाने हेतु 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड में ट्रैक्टर लेकर दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया। नेताओं ने अवाम को रिलायंस मॉल गढ़शंकर समक्ष रोजाना दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक पहुंचने की अपील की। बीबी सुभाष मट्टू प्रांतीय उपाध्यक्ष जनवादी स्त्री सभा ने स्त्री किसान दिवस मौके 18 जनवरी को सुबह 11 बजे बहनों को भारी संख्या में धरने में शामिल होने की अपील की। इस मौके हरभजन सिंह गुलपुुर ने स्टेज की कार्रवाही चलाई। इस अवसर पर चौ. अच्छर सिंह, कशमीर सिंह भज्जल, अमरजीत सिंह, गोल्डी पनाम, धर्म पाल, दर्शन सिंह, अशोक कुमार, रौकी घागों, गोल्डी बगवाईं, बिंदा, जसकरन सिंह, सरनाम बोड़ा, गुरमेल सिंह, चरन दास पद्दी व अन्य उपस्थित थे।
रिलायंल मॉल समक्ष नारेबाजी करते संयुक्त किसान मोर्चे के कार्यकर्ता।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चलती कार की सनरूफ खोलकर खड़े होने या मौज-मस्ती करने वालों पर पुलिस सख्त

चंडीगढ़   :  पंजाब पुलिस अब चलती कार की सनरूफ खोलकर उसके अंदर खड़े होने या मौज-मस्ती करने वालों पर सख्त हो गई है। पुलिस अब ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। इस संबंध...
article-image
पंजाब

SAD (Badal) Holds Key Meeting

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar 27 : In a significant gathering at the party office in Thandal village, Hoshiarpur district, Shiromani Akali Dal (Badal) general secretary and former cabinet minister Sohan Singh Thandal convened a meeting with...
article-image
पंजाब

नौजवान खेल से जुड़े और नशे से बचकर पौष्टिक आहार खाएं : पदम श्री प्रेम चंद डेगरा

पदम श्री प्रेम चंद डेगरा ने जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही के विद्यार्थियों व स्टाफ को किया संबोधित होशियारपुर, 11 अप्रैल: बॉडी बिल्डिंग में नौ बार नेशनल चैंपियन व आठ बार एशियन चैंपियन व एक...
article-image
पंजाब

दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर का वार्षिक समारोह संपन्न : सरवण सिद्धू द्वारा रचित गजल संग्रह “मेरी साधना” और पवन भंमियां द्वारा रचित पुस्तक “गदर लहर तथा बब्बर लहर की दास्तान” का विमोचन

 कवि दरबार में कवियों ने रंग जमाया- गढ़शंकर,  30 मार्च: दोआबा क्षेत्र में साहित्यिक सरगर्मियों के लिए सरगर्म दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर द्वारा अपना वार्षिक साहित्यिक सम्मान समारोह तथा कवि दरबार सभा के अध्यक्ष...
Translate »
error: Content is protected !!