संवाद’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों के मानसिक-भावनात्मक विकास के लिए प्रशिक्षित किए अधिकारी : डीसी कांगड़ा बोले, बेहद संवेदनशील होती है किशोरावस्था, सही जानकारी के अभाव में बच्चे अपना सकते हैं गलत आदतें

by

महीने के दो शनिवार जिला के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी छात्र-छात्राओं को करेंगे जागरूक
धर्मशाला, 16 सितम्बर। स्कूली शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं को मानसिक और भावनात्मक रूप मजबूत बनाने के लिए जिला प्रशासन की पहल पर जिला कल्याण विभाग की ओर से संवाद कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के लिए जिला के अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 14 और 15 सितंबर को आयोजित इस कार्यक्रम में संबंधित अधिकारियों ने स्कूली बच्चों को तनाव और अवसाद से दूर रहने के लिए आवश्यक सुझाव दिए। यह अधिकारी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में जाकर विद्यार्थियों को मानसिक और भावनात्मक रूप से स्वस्थ रहने के तरीके सिखाएंगे, जिससे बच्चे नशे और अन्य असामाजिक गतिविधियों से दूर रह सकें।
जिलाधीश कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि किशोरावस्था जीवन का एक संवेदनशील दौर होता है। इससे संबंधित आवश्यक और उचित जानकारी न होने से स्कूली बच्चों के मानसिक और भावनात्मक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसके कारण कई बच्चे नशे जैसी गलत आदतें अपना लेते हैं। परिणामस्वरूप किशोर-किशोरियों का शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास बाधित होने लगता है। स्कूली बच्चों को इस नकारात्मक प्रभाव से बचाने और किशोरावस्था में होने वाले बदलाव के बारे में बच्चों को सही जानकारी देने के लिए जिला प्रशासन कांगड़ा की ओर से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
वही जिला कल्याण अधिकारी कांगड़ा नरेंद्र जरयाल ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से आयोजित संवाद कार्यक्रम सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में किया जा रहा है। हर महीने दो शनिवार को विद्यालयों में इस संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला के एसडीएम, बीडीओ, सीडीपीओ, पुलिस अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी, कल्याण अधिकारी, तहसीलदार इत्यादि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चार साल की नौकरी के बाद अग्निवीर क्या मंदिरों में घंटी बजाएंगे : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

शिमला : शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के बनूटी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) समेत जनता से किए सभी वादे पूरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आर्थिक जनगणना 2025-26 का कार्य अप्रैल माह से होगा शुरू – DC अनुपम कश्यप

 एएम नाथ। शिमला : जिला शिमला में आर्थिक जनगणना 2025-26 को लेकर विशेष बैठक का आयोजन आज यहाँ उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में किया गया। उपायुक्त ने बताया कि आर्थिक जनगणना 2025-26 का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा के लक्ष्य 400 पार को भाजपा के पन्ना प्रमुख पूरा करेंगे – अविनाश राय खन्ना

हमीरपुर :  भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के जसवा परागपुर मंडल के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाग लिया। उन्होंने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के लक्ष्य 400...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब पुलिस के रडार पर ब्रिटिश सेना का एक सिख सैनिक – स्टूडेंट वीजा पर गया था UK, फिर ज्वाइन की ब्रिटिश आर्मी और अफगानिस्तान में लड़ा युद्ध

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस और यूपी पुलिस ने सोमवार को पीलीभीत में एक ज्वाइंट ऑपरेशन में तीन खालिस्तानी आतंकियों को मार गिराया। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि मारे गए आतंकियों को...
Translate »
error: Content is protected !!