संविधान खिलाफ आप नेत्री अनमोल गगन मान दवारा‌ संविधान के खिलाफ टिप्पणी करने के खिलाफ टिप्णी के आरोप लगाते हुए अकाली बसपा ने गढ़शंकर में अनमोल का पुतला फूंका

by

गढ़शंकर : आम आदमी पार्टी की प्रदेश स्तरीय नेत्री अनमोल गगन मान द्वारा संविधान के बारे में गलत शब्दावली का प्रयोग करने के आरोप लगाते हुए आज गढ़शंकर में बसपा और शिरोमणि अकाली दल की सीनियर लीडरशिप की अगुवाई में दोनों पार्टियों के वर्करों द्वारा संयुक्त रूप से गांधी पार्क में आप नेत्री अनमोल गगन मान के खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन करके शहर के बंगा चौक में पुतला फूंका गया। इस अवसर पर शिरोमणि अकाली दल के जिला अध्यक्ष और पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह भूलेवाल राठां और बसपा के सीनियर नेता गुरलाल सैला ने आम आदमी पार्टी के मुखी अरविंद केजरीवाल को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आम आदमी पार्टी द्वारा इस महिला नेत्री के खिलाफ कार्रवाई न की गई तो
इस महिला नेत्री के खिलाफ प्रदेश स्तरीय जोरदार संघर्ष शुरू किया जाएगा। उक्त नेताओं ने इस महिला नेत्री द्वारा संविधान के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों के कारण इसके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की गई। इस अवसर पर बड़ी गिनती में दोनों पार्टियों के नेता और वर्कर उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सेना के जवान पर पंजाब में विस्फोटक एक्ट के तहत FIR; एलओसी से गिरफ्तारी – सीमा से सीधे सलाखों तक :

पंजाब पुलिस ने मंगलवार सुबह राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर तैनात भारतीय सेना के एक जवान को गिरफ्तार कर लिया। जवान के खिलाफ जालंधर के मकसूदां थाना क्षेत्र में विस्फोटक...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री मान की पत्नी गुरप्रीत कौर मान की उपस्थिति में मार्केट कमेटी के चेयरमैन का बलदीप सिंह ने पद संभाला

गढ़शंकर l मार्केट कमेटी गढ़शंकर के नए चेयरमैन बलदीप सिंह के ताजपोशी समारोह के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की पत्नी गुरप्रीत कौर मान की उवस्थिति में पद संभाला। इस दौरान डिप्टी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

FBI ने ऑपरेशन हार्ड बॉल के तहत पंजाबी गैंगस्टर और तस्कर को किया अरेस्ट

अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने ऑपरेशन हार्ड बॉल के तहत पंजाबी गैंगस्टर और तस्कर को अरेस्ट किया गया। अरेस्ट आरोपी की पहचान हरमनवीर के तौर पर हुई है। उसे 3 दिन पहले ही एफबीआई...
Translate »
error: Content is protected !!